KBP Times

सीजफायर से मार्किट में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, तेजी लौटने की उम्मीद

business Expert

Market Expert : ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद मार्केट में मजबूत रिकवरी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जानकार मानते है कि हाल-फिलहाल की गिरावट का सबसे खराब दौर अब खत्म हो चुका है, लेकिन आगे की बढ़त सीमित और चुनिंदा हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक तनाव के हल्के होने और सीजनल फैक्टर्स के चलते मार्केट में तेजी लौटी है जिसने तेज गिरावट के बाद राहत दी है लेकिन यह उछाल अस्थायी भी नहीं है यानी कि आगे मार्केट अच्छा परफॉर्म कर सकता है।

मार्केट में अब क्या है रिस्क?

बाजार के एक्सपर्ट कहते हैं कि कच्चे तेल के बढ़े हुए दाम को लेकर सतर्क रहना चाहिए। उनका मानना है कि तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर दबाव डाल सकती हैं और सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी को सीमित कर सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इंडेक्स की बजाय स्टॉक्स पर फोकस करने को कहा है। बाजार अब फिर से फंडामेंटल्स वाले चरण में जा रहा है, जहाँ रिटर्न पूरे बाजार की तेजी पर नहीं बल्कि अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों पर निर्भर करेगा। उनका मानना है कि सेंसेक्स-निफ्टी सीमित रेंज में ऊपर-नीचे हो सकते हैं तो नियर टर्म में नए हाई की संभावना कम ही है।

टेक सेक्टर में चिंता

सेक्टरवाइज बात करें तो जानकारों के अनुसार टेक सेक्टर को लेकर चिंता है क्योंकि उनका कहना है कि ग्रोथ सुस्त हो रही है और एआई के कारण स्ट्रक्चरल बदलाव आ रहे हैं। टेक सेक्टर का वैल्यूएशन काफी गिर चुका है लेकिन अब कंपनियों को हाई ग्रोथ की बजाय कैश फ्लो के आधार पर देखा जा रहा है। फिलहाल उन्होंने इस सेक्टर से बचने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में रौनक लौटी फिर भी निवेश में सावधानी जरुरी

तो कहां लगाएं दांव?

एक्सपर्ट की मानें तो फार्मा सेक्टर में निवेश का इस समय अच्छा मौका है, खासतौर से निर्यात करने वाली जेनेरिक कंपनियों में। इसमें अर्निंग्स ग्रोथ उम्मीद से बेहतर हो सकती है। समय के साथ सेंसेक्स-निफ्टी में फार्मा का वजन बढ़ेगा। फार्मा के अलावा मेटल सेक्टर में भी मौका दिख रहा है, जैसे कि स्टील और एलुमिनियम कंपनियों पर। अधिक तेजी अगर नहीं आती है तो भी लगातार बेहतर रिटर्न की गुंजाइश है। इसे प्राइसिंग पावर और बेहतर वैश्विक रुझानों से सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि उन्होंने सतर्क किया है कि कमोडिटी की ऊंची कीमतें डिमांड सुस्त कर सकती है लेकिन ऊंची कीमतें वॉल्यूम की कमी को कुछ हद तक संतुलित कर सकती हैं।

यह भी देखें : महात्मा फुले जयंती विशेष: 65 की उम्र में समाज सेवा की मिसाल पुष्पलता मंडार से खास बातचीत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2