KBP Times

आशा भोसले की पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा…

Asha Bhosle hospitalized

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 92 वर्षीय सिंगर को हार्ट अटैक आया है और उनके फेफड़ों में भी समस्या है जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. इस खबर के बाद उनके चाहने वालों के बीच चिंता बढ़ गई है.

पोती ने बताई असली स्थिति
हालांकि बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और सीने में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका इलाज जारी है और परिवार ने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.

 

PM मोदी ने जताई चिंता
देश के प्रधानमंत्री ने भी इस खबर पर चिंता जताई है. आज पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर आशा भोसले के स्वास्थ को लेकर पोस्ट किया है. पीएम मोदी ने लिखा – आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
संगीत जगत की बड़ी शख्सियत
आशा भोसले भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायिकाओं में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है. उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के लिए प्लेबैक सिंगिंग की है जिनमें मीना कुमारी, मधुबाला, पद्मिनी, वैजयंतीमाला, जीनत अमान से लेकर काजोल और उर्मिला मातोंडकर तक शामिल हैं.आशा भोसले का संगीत सफर. रोमांटिक गीतों से लेकर गजल, भक्ति गीत, कैबरे नंबर और पॉप म्यूजिक में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. अपने शानदार करियर के लिए आशा भोसले को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे भारत के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते है.
संघर्षों से भरा रहा जीवन
आशा भोसले लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए गायन शुरू कर दिया था. उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई. कम उम्र में की गई शादी सफल नहीं रही और उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. बाद में उन्होंने अपने बच्चों के साथ नई शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : आशा भोसले की हालत गंभीर, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज

संघर्ष से सफलता तक का सफर

एक समय ऐसा भी था जब उनकी आवाज को रिकॉर्डिंग के लिए उपयुक्त नहीं माना गया था और उन्हें स्टूडियो से बाहर तक कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से खुद को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी आवाजों में शामिल कर लिया.

यह भी देखें : जयपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ फिनाले | CM भजनलाल शर्मा करेगें युवाओं से संवाद 

आज भी कायम है जादू
आशा भोसले ने अपने करियर में कई सदाबहार गाने दिए हैं जो आज भी लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज का जादू पीढ़ियों तक फैला हुआ है और संगीत प्रेमियों के दिलों में उनकी खास जगह बनी हुई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2