KBP Times

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड, CM हिमंता की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

Pawan Khera

Pawan Khera Police Action:असम पुलिस की टीम आज मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची. उनके खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे. असम पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है. दिल्ली पुलिस भी उनके साथ मौजूद है. बता दें कि 2 दिन पहले पवन खेड़ा ने सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्त्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं. सीएम सरमा और उनकी पत्नी ने खेड़ा के आरोपों को गलत बताया था. जिसके बाद सोमवार को रिनिकी भुइयां पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

बता दें कि असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है उससे पहले आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा. पवन खेड़ा (Pawan Khera) पर कार्रवाई को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कल सुबह से ही वह गुवाहाटी से भाग गए और आज मुझे पता चला कि दिल्ली में पुलिस उनके घर पहुंची तो वो हैदराबाद भाग गए. वहीं कांग्रेस नेताओं ने पवन खेड़ा पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

“हिमंता बिस्वा सरमा इन आरोपों पर जवाब दें”
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera)  पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार के खिलाफ सबूतों के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. आपकी पुलिस (असम पुलिस) दिल्ली में किसे डराने की कोशिश कर रही है? सब जानते हैं कि आपने असम के लोगों को कैसे लूटा. आप जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी पुलिस भेजकर, आप साबित कर रहे हैं कि आप घबरा गए हैं. पवन खेड़ा ने सबूतों के साथ अपनी बात रखी है. लेकिन हिमंता इन आरोपों पर जवाब देने के बजाए गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. सवाल है- उनकी पुलिस दिल्ली आकर किसे डराना-धमकाना चाहती है. हिमंता के भ्रष्टाचार के बारे में पूरा असम जानता है और 9 अप्रैल को इसका हिसाब होगा. हिमंता बिस्वा सरमा की हरकतें बता रही हैं कि वो बौखलाए हुए हैं. भ्रष्टाचार करते हुए धर लिए गए हैं. इसलिए फिजूल की बातें करने के बजाए हिमंता बिस्वा सरमा इन आरोपों पर जवाब दें. बाकी हिमंता जो बकवास कर रहे हैं, वो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता.

यह भी पढ़ें: “पाकिस्तान को तबाह कर देंगे…” PAK के डिफेंस मिनिस्टर पर मोदी सरकार के मंत्री ने बोला हमला

“हमें भी उन पर रोज FIR करा देनी चाहिए”
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) पर कहा कि कोई भी प्रवक्ता यदि कुछ कहता है तो वह अपने मन से कुछ नहीं बोलता बल्कि पार्टी की ओर से बोलता है. अगर किसी प्रवक्ता के खिलाफ FIR होती है तो यह गैरकानूनी है. हर रोज भाजपा के नेता हम पर आरोप लगाते रहते हैं. हमें भी उन पर रोज FIR करा देनी चाहिए. राजनीति में ऐसा नहीं होता है. मैं इस कदम की निंदा करता हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2