Middle East war: पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ के बयान(कोलकाता को उड़ा देंगे) पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमारे एक भी नागरिक को यदि कोई परेशानी हुई तो हम पाकिस्तान को तबाह कर देंगे. मुझे लगता है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)के कहने पर ही ख्वाजा आसिफ ने ऐसे बयान दिए होंगे. बांग्लादेशी घुसपैठिए बड़ा मुद्दा है और इसी पर TMC खड़ी है. उसको कवर देने के लिए उन्होंने(ममता बनर्जी) पाकिस्तान के किसी मंत्री से ऐसा कहलवा दिया है. बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बीते शनिवार को भारत को धमकी दी कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है तो पाकिस्तान भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता पर हमला कर देगा.
राजनाथ सिंह ने भी किया पलटवार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बैरकपुर में रोड शो के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया. इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो उसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य में पता चल जाएगा.
यह भी पढ़ें: “बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो…” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पर राजनाथ सिंह का पलटवार
बंगाल में क्लीन स्वीप का दावा
वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि बंगाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए कई काम किए हैं. हम इसी संस्कृति में पले और बढ़े हैं. इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगी. उन्होंने कहा कि क्या बंगाली गौरव के लिए इन्होंने(TMC) एक भी काम किया है? इन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को सम्मान देने के अलावा और कुछ नहीं किया है. बंगाली सम्मान भाजपा ही देगी. यहां की जनता जानती है कि बंगाली गौरव भाजपा का गौरव है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोग और हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से लगे हुए हैं. बंगाली अस्मिता बचाने के लिए वे सभी काम कर रहे हैं.



