KBP Times

चुरु के छोटे से गांव की स्नेहा अब अंतरराष्ट्रीय फिल्मी पर्दे पर बिखेरेगी अपनी चमक

Sneha Sidh

Sneha : अपनी मेहनत और लगन के बल पर राजस्थान के चुरु जैसे बी क्लास जिले के छोटे से गांव से चलकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म पटल तक पहुंचने वाली स्नेहा की सफलता का सफर कई युवतियों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है। स्नेहा सिद्ध जल्द ही सऊदी अरब की मेगा बजट अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म 7 डॉग्स में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।

7 डॉग्स सबसे मंहगी अरब की फिल्म

इस फिल्म की खास बात इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट है। फिल्म में विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेलुसी भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। ‘7 डॉग्स’ को अरबी सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जो वैश्विक स्तर पर दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इसमें कई देशों के सुपरस्टार्स को शामिल किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन बिलाल फलाह ने किया है।

जयपुर आकर मॉडलिंग की 

स्नेहा सिद्ध ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक चैनल भी शुरू किया है। फिल्म ‘7 डॉग्स’ में उनका कैमियो रोल उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की सफलता है, बल्कि यह राजस्थान की प्रतिभाओं की वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है।

संघर्ष और सफलता

चूरू जिले के एक छोटे से गांव से आने वाली स्नेहा सिद्ध का सफर संघर्ष और सपनों से भरा रहा है। उनके समाज में अक्सर 13दृ14 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है, लेकिन स्नेहा ने इससे अलग राह चुनने का फैसला किया। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह जयपुर आईं। जयपुर आने के बाद लोगों और दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। शुरुआत में उन्हें इस क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से जयपुर में मॉडलिंग एजेंसियों की जानकारी जुटाई और इसी दौरान उन्हें खादी मिस राजस्थान के बारे में पता चला। इस मंच से जुड़कर उन्होंने मॉडलिंग की बारीकियां सीखीं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी गीतों के म्यूजिक एलबम में काम करना शुरू किया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए। उनके गांव के लोगों के लिए यह सब काफी नया था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भी स्नेहा की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस किया।

 थिएटर में किया काम

स्नेहा सिद्ध ने लगभग 10 म्यूजिक एलबम में काम किया और अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने जयपुर के रवीन्द्र मंच पर थिएटर निर्देशक साबिर खान के साथ करीब एक वर्ष तक थिएटर किया और अभिनय की बारीकियां सीखी। थिएटर के अनुभव के बाद वह मुंबई चली गईं, जहां उन्हें म्यूजिक एलबम और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। अब वह अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘7 डॉग्स’ के जरिए वैश्विक सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इसके अलावा वह एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2