KBP Times

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देख लगा मजेदार कॉमेडी करेंगे अक्षय कुमार, राजपाल, परेश रावल और असरानी

Akshay Kumar Bhooth Bangla

Akshay Kumar : भूत बंगला से एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर सोमवार 6 अप्रैल को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जो कि ओरिजनल भूल भुलैया की याद दिलाता है. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है.

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बेहद मजेदार है. इसके शुरू में दिखाया जाता है कि एक शख्स हवेली की ओर बढ़ता है और कहता है कि वधुसुर गया नहीं है और शक्तिशाली हो गया है और कोई उसे दोबारा जीवित करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच कई तांत्रिक विद्या वाली चीजें स्क्रीन पर दिखाई जाती हैं. इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो कहते हैं कि मैं इस हवेली को छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं हू. तभी साथ में असरानी भी नजर आते हैं. इसके बाद वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल भी नजर आते हैं.

अक्षय कुमार पुराने फॉर्म में

अक्षय कुमार इस ट्रेलर में पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर बेहद मजेदार हैं. परेश रावल से लेकर असरानी और राजपाल यादव हर बार की तरह अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतते हुए दिख रहे हैं. वहीं ट्रेलर में दिखाया गया तब्बू का सीन भी जोरदार है. हालांकि ट्रेलर में राजपाल यादव का ट्रेलर में एक डायलॉग फिल्म चुप चुपके से लिया गया है. साथ ही परेश रावल को लोटा मारने वाला सीन मूवी हेरा फेरी का है. इतना ही नहीं ट्रेलर के आखिर में अक्षय कुमार मिथिला पालकर को कहते हुए दिखते हैं कि बहन डर गई बहन डर गई, जो कि फिल्म भागम भाग का डायलॉग है. इस ट्रेलर को देख कुछ हद तक प्रियदर्शन की हर कॉमेडी मूवी की झलक देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें : ‘बच्चा है तू मेरा’ – एक्टर विक्की कौशल को राकेश बेदी ने यूं दिया जवाब

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वहीं, ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भूत बंगला, ओजी भूल भुलैया 2. दूसरे यूजर ने लिखा, “पुराने दिनों की याद आ गई. जब अक्षय की सारी ओरिजिनल फिल्में हुआ करती थीं. बहुत खुश हूं. एक और यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है, यह शुद्ध रूप से पुरानी यादों को झकझोर देने वाला अनुभव है.

यह भी देखें : जयपुर में सब्जी मंडी का बुरा हाल | लाल कोठी में गंदगी का अंबार | KBP Times Ground Report

17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी. बता दें कि भूत बंगला की कई बार रिलीज डेट टल चुकी हैं, लेकिन अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2