KBP Times

“चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश के बाहर करेंगे…” असम में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Amit Shah

Assam Assembly Election: असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज मंगलवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने हैं सभी कांग्रेसियों का स्तर, सार्वजनिक जीवन का स्तर नीच गिर गया है. दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात और जो भाजपा का समर्थन करते हैं वो अनपढ़ हैं अरे कांग्रेसियों आपको शर्म आनी चाहिए. जिस गुजरात ने दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महान टाटा और नरेंद्र मोदी जैसे नेता दिए उस गुजरात को वह अनपढ़ कह रहे हैं कांग्रेस ने नए नीति बनाई है कि जो उनका समर्थन करेगा वही साक्षर बाकि सारे अनपढ़ हैं. कांग्रेस वालों पूरे देश की जनता आपकी राह देख रही है एक बार चुनाव के मैदान में आई आपकी जमानत जब्त होने वाली है.

“एक-एक को चुन-चुनकर देश से बाहर करेंगे”
अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि जिस जनता में अटूट इच्छाशक्ति और पहाड़ जैसा बुलंद हौसला हो, उसको कोई हरा नहीं सकता. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, आप सभी लोग भाजपा के हमारे उम्मीदवार को जिताने के लिए एकत्र हुए हैं. लेकिन वोट केवल MLA बनाने या हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मत देना, आपको वोट इस पूरी बराक घाटी को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए देना है. इस बार भाजपा की सरकार बना दीजिए. हमने घुसपैठियों को चिन्हित करके रखा है. अब बारी है, एक-एक को चुन-चुनकर देश से बाहर करने की. इस क्षेत्र में भाजपा को बहुत समय से समर्थन मिला है. पहले 10 में से 9 सीटें दी थी. मगर इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है और सभी सीटें भाजपा की झोली में डालनी हैं. श्रीभूमि की चारों सीट भाजपा को देनी हैं और पूरी दुनिया को बताना है कि इस भूमि का नाम करीमगंज नहीं, श्रीभूमि है. इस चुनाव में एक ओर भाजपा है, जो करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करती है और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है. कांग्रेस पार्टी इस पूरे क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल बना चुकी है और अब पूरे असम को भी ऐसा ही बनाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: “बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो…” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पर राजनाथ सिंह का पलटवार

“कांग्रेस ने क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल बनाने का प्रयास किया”
केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा कि हम CAA की बात करते हैं, तो कांग्रेस विरोध करती है. कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र के साथ इस क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल क्षेत्र बनाने का प्रयास किया. वोट बैंक की गंदी राजनीति कर उन्होंने 1950 के इमिग्रेंट एक्ट को समाप्त कर दिया. गोपीनाथ जी असम को बचाने के लिए यह एक्ट लेकर आए थे. कांग्रेस ने 1983 में IMDT एक्ट पास कर घुसपैठियों को यहां शरण देने का काम किया. हम CAA की बात करते हैं, तो कांग्रेस विरोध करती है. कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र के साथ इस क्षेत्र को घुसपैठिया बहुल क्षेत्र बनाने का प्रयास किया. वोट बैंक की गंदी राजनीति कर उन्होंने 1950 के इमिग्रेंट एक्ट को समाप्त कर दिया. गोपीनाथ जी असम को बचाने के लिए यह एक्ट लेकर आए थे. कांग्रेस ने 1983 में IMDT एक्ट पास कर घुसपैठियों को यहां शरण देने का काम किया. असम, बंगाल और त्रिपुरा तीनों जगह भाजपा-NDA सरकार बनने के साथ ही न केवल घुसपैठ बंद होगी, बल्कि हम चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश के बाहर करेंगे. ये घुसपैठिये हमारे युवाओं के रोजगार, गरीबों के राशन और चाय बागान के मजदूरों की मजदूरी छीनने का प्रयास कर रहे हैं. इन्हें देश के बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी.

“भारत की एक इंच भूमि भी कोई नहीं हड़प सकता”
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  ने कहा कि RSS और भाजपा सांप हैं, इन्हें मार देना चाहिए. खड़गे जी, मंच पर चढ़कर देखिए, हजारों की संख्या में भाजपा और RSS के लोग खड़े हैं. यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है. कांग्रेस हमेशा से बराक घाटी और असम के विरोध में रही है. 1962 की लड़ाई में चीन आगे बढ़ा, तो लड़ने की जगह जवाहरलाल नेहरू जी ने टाटा-बाय बाय कह दिया. अरे कांग्रेसियों ये आपकी पुश्तैनी भूमि नहीं है, ये मेरे भारत का हिस्सा है, इस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता. मैं आज कहकर जाता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की एक इंच भूमि भी कोई नहीं हड़प सकता.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2