KBP Times

“बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो…” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पर राजनाथ सिंह का पलटवार

Rajnath Singh

Rajnath Singh:पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बीते शनिवार को भारत को धमकी दी कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है तो पाकिस्तान भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता पर हमला कर देगा. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर आज भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बैरकपुर में रोड शो के दौरान पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया. इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो उसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य में पता चल जाएगा.

अभिषेक बनर्जी ने खड़े किए थे सवाल
बता दें कि इससे पहले AITC के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ बोल रहे हैं कि वे कोलकाता को उड़ा देंगे. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह चुप हैं. मैंने ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिखा है. जिस दिन ममता बनर्जी और INDIA गठबंधन सरकार बनाएगा, हम उनके घर में घुसकर उन्हें मारेंगे.

यह भी पढ़ें: “संविधान का गला घोटा…” मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर बोले विपक्ष ने घेरा

“बंगाल के बहनों-भाइयों को बराबर छला है”
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैरकपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी तीन बार यहां की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं आपने बंगाल के लोगों के लिए क्या किया है आपने सिर्फ अत्याचार किया है हिंदुस्तान के अन्य राज्यों के अपेक्षा आपने बंगाल को पीछे किया है. TMC अपने तीन कार्यकाल के बाद बराबर बंगाल के हालात को बदतर बनाया है. रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि ममता बनर्जी ने नारा दिया था Bangla Nijer Meyekei Chay बंगाल अपनी बेटी को चाहता है. तीन-तीन बार बंगाल ने अपनी बेटी को चाहा है लेकिन बेटी ने बंगाल के बहनों-भाइयों को बराबर छला है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2