KBP Times

ईरान को ट्रंप की धमकी पर CM उमर अब्दुल्ला की आई प्रतिक्रिया, कहा- जल्द से जल्द सीजफायर हो…

Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah

Middle East war: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah)  की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल अमेरिका के सदर साहब कर रहे हैं, क्या यह उन्हें और उनके दफ्तर को शोभा देता है? जिस तरह के अल्फाज हैं, उन्हें आप और मैं दोहरा भी नहीं सकते, क्योंकि आपको उन्हें अपने ब्रॉडकास्ट पर सेंसर करना पड़ेगा. अमेरिका के सदर इस तरह की भाषा सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल करते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अपने ओवल ऑफिस की गरिमा का थोड़ा खयाल रखना चाहिए.

“जल्द से जल्द सीजफायर हो”
सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने आगे कहा कि जहां तक जंग की बात है, हम सब इस मामले को लेकर परेशान हैं. जितना ज्यादा यह लंबा चलता रहेगा, उतना ही हम सबके लिए मुश्किल होगा. मैंने पहले ही कहा था कि हम यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द सीजफायर हो, जंग खत्म हो और दुनिया में हालात दोबारा सामान्य बनें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा बैरियर तोड़कर घुसी कार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

“युद्ध अच्छी चीज़ नहीं है”
ईरान को ट्रंप की धमकी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood)  की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ट्रंप साहब तो लगातार बोल ही रहे हैं, लेकिन लड़ाई ट्रंप ने शुरू की, लड़ाई ईरान ने नहीं शुरू की.
ट्रंप की बौखलाहट दिखाई दे रही है क्योंकि ईरान ने अपनी ताकत को दिखाने का काम किया. बहरहाल, युद्ध अच्छी चीज़ नहीं है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2