KBP Times

BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी का संबोधन, कहा- कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं लेकिन…

Narendra Modi

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज(6 अप्रैल) कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं. इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है. मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं. इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं. आज भाजपा जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है.

“राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली”
PM मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशाल और पवित्र वट वृक्ष के नीचे हमें साफ नीयत के साथ सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली. फिर शुरुआत के कुछ दशकों में हमने संगठन के लिए नीतियां निर्धारित करने में अपनी ऊर्जा लगाई. उसके बाद जो समय आया जब भाजपा ने पूरी निष्ठा के साथ खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी बनाने में झोंक दिया. हमने कार्यकर्ताओं का ऐसा विशाल कैडर खड़ा किया, जिनमें सेवा भावना से काम करने का समर्पण था, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और जिन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया.

यह भी पढ़ें: असम में PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- सिर्फ एक-दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारे बची हैं…

“कांग्रेस सत्ता हासिल करके विश्वासघात कर रही है”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने आगे कहा कि हम 1984 का वह दौर भूल नहीं सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेस सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रही है. ऐसे में भाजपा पर देशवासियों का भरोसा बढ़ता रहा और भाजपा धीरे-धीरे चुनाव जीतने लगी. हमारे आने से देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हो गईं. एक धारा बनी सत्ता आधारित राजनीति तो दूसरी धारा बनी सेवा आधारित राजनीति. सत्ता को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का धीरे-धीरे पतन होने लगा और सेवा आधारित राजनीति को धीरे-धीरे लोगों का भारी समर्थन मिलने लगा. आज हमें इस बात का गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में एक नया सिद्धांत स्थापित किया. राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित ये हमारी पहचान बन गई है.

“बिना किसी स्वार्थ के काम करते रहेंगे”
PM मोदी (Narendra Modi) देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी. पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंग. अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है और हमारा मिशन अभी भी जारी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है. हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत बनाना है, और हम इस लक्ष्य को पाने के लिए बिना किसी स्वार्थ के काम करते रहेंगे. कुछ सालों में BJP अपने पचास साल पूरे करने जा रही है. यह बहुत बड़ी प्रेरणा है. हमें नए लक्ष्यों पर सोचना होगा और बदलती टेक्नोलॉजी के इस दौर में खुद को भी झोंक देना होगा. एक बार फिर, मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को BJP स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.

राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2