KBP Times

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- सिर्फ एक-दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारे बची हैं…

PM Narendra Modi

Assam Elections 2026:असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं. एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे. ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है आपकी बार बीजेपी-NDA की सरकार. उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है. मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं.

“असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी”
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आगे कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है. इस अवसर पर मैं देश और दुनिया में भाजपा परिवार से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं. ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ हम सभी मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं. हमारा संकल्प देश को विकसित बनाना है, और इसी संकल्प के साथ इस चुनाव में भी भाजपा आप सभी से अपना आशीर्वाद मांग रही है. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं. एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे. ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है अबकी बार बीजेपी-NDA की सरकार.

यह भी पढ़ें: “वे मंदिर पर कब्ज़ा करते हैं और भगवान से चोरी…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का BJP पर निशाना

“कांग्रेस लघु अवधि में काम करती है”
उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती है. कांग्रेस लघु अवधि में काम करती है ताकि उसमें भ्रष्टाचार कर सके वही भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है. हम विकसित असम से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं और इसलिए हमने बीते 10 साल में पूरी मेहनत से काम किया. बीते 10 साल असम में शांति और सद्भाव की स्थापना के थे आने वाले साल असम की समृद्धि को विस्तार देंगे. सिर्फ एक दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारे बची है वहां कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती. जबकि बीजेपी सरकार, साफ नीयत से जनता को बताती है कि हमने जनता की सेवा के लिए क्या किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा एनडीए की डबल इंजन की सरकार जहां भी है, वहां बहन बेटियों का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. पक्का घर हो, शौचालय हो, नल से जल हो, मुफ्त गैस कनेक्शन हो, ऐसी अनेक योजनाओं का सबसे अधिक लाभ माताओं बहनों को हुआ है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2