KBP Times

‘बच्चा है तू मेरा’ – एक्टर विक्की कौशल को राकेश बेदी ने यूं दिया जवाब

Rakesh Bedi in Dhurandhar

Rakesh Bedi: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों फिल्म धुरंधर द रिवेंज में शानदार अभिनय के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। विशेषकर उनके फिल्म में बोले गए डायलॉग बच्चा है तू मेरा बहुत लोकप्रिय हो रहा है। जानकारी के अनुसार अभिनेता राकेश बेदी लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दे रहे थे कि तभी उनके फोन की घंटी बजी दूसरी तरफ से एक्टर विक्की कौशल थे उन्होने फोन पर राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि फिल्म में उनका काम कितना शानदार है। राकेश बेदी ने तुरंत जवाब दिया बच्चा है तू मेरा। दोनों एक्टर्स के बीच मजेदार केमिस्ट्री का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह बोले विक्की कौशल

बताते हैं कि इंटरव्यू के बीच विक्की कौशल ने राकेश बेदी को फोन लगाया। विक्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परसों रात ही मैंने फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखी और मैं आपके काम से पूरी तरह दंग रह गया हूं। फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस अविश्वसनीय है। आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि फिल्म देखने वाला हर इंसान यही महसूस कर रहा होगा। विक्की की ये बातें सुनकर राकेश बेदी भी काफी खुश नजर आए।

राकेश बोले- बच्चा है तू मेरा

विक्की ने मजाक में कहा कि राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर के सामने तो हर कलाकार बच्चा ही है। इस पर राकेश बेदी हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में बोले, चल तू बोल रहा है तो मैं भी बोल देता हूं- बच्चा है तू मेरा।

यह भी पढ़ें : पति राघव चड्ढा पर सवाल सुनते ही परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन- बोलीं…

फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जासूस का रोल

धुरंधर2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में वह कराची के एक लाउड और मजाकिया पाकिस्तानी राजनेता के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उनके इस किरदार में कॉमेडी और गंभीरता का जबरदस्त बैलेंस दिखा है।

यह भी देखें : राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2