KBP Times

पति राघव चड्ढा पर सवाल सुनते ही परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन- बोलीं…

Parineeti Chopra Viral Video
Parineeti Chopra- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने नए चैट शो को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनसे उनके पति राघव चड्ढा को लेकर सवाल किया गया. दरअसल, हाल ही में परिणीति एक इवेंट में शामिल हुई थीं. जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला. ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज भी दिए. इसी दौरान मीडिया ने उनसे राघव चड्ढा से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया इस पर परिणीति ने बेहद शांत अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मुझे कोई कुछ नहीं बताता.“

 

बता दें कि राघव चड्ढा को हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने की खबर सामने आई थी. इसके बाद से पार्टी और राघव के बीच बयानबाज़ी भी देखने को मिल रही है जिस पर हर किसी की नजर बनी हुई है. वहीं प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा का नया चैट शो ‘मॉम टॉक्स’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुआ है. इस शो में वह मदरहुड से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर खुलकर बातचीत करती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने चुनावी प्रचार में चर्चित फिल्मों का लिया नाम, कहा – विपक्ष झूठ का कारोबार लेकर बैठा है, धुरंधर, कश्मीर फाइल्स को बताता है झूठा

दिलचस्प बात ये है कि राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी के इस नए प्रोजेक्ट को खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति की तारीफ करते हुए उन पर गर्व जताया और हमेशा साथ रहने की बात कही. अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. शादी के बाद यह कपल अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहा है और अब एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं. उनके बेटे का नाम नीर बताया जाता है जिसके बारे में दोनों अक्सर बातचीत करते नजर आते हैं.

यंह भी देखें : राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2