KBP Times

हाथों में बार-बार झुनझुनी और सुन्नपन क्यों होता है? जानें इसके पीछे की वजह

Tingling In Hands Causes

Hand tingling reasons- क्या आपके हाथों में अक्सर झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है? कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं होता. कई बार शरीर इस तरह के संकेत देकर किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करता है जिसे समय रहते समझना जरूरी है. अक्सर यह परेशानी तब होती है जब हम गलत तरीके से सोते हैं या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं. इससे नसों पर दबाव पड़ता है या खून का प्रवाह कुछ समय के लिए कम हो जाता है. ऐसी स्थिति में हाथों में झुनझुनी महसूस होने लगती है जो पोजीशन बदलने पर ठीक हो जाती है.

 कब हो सकती है चिंता की बात

अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके पीछे कोई गंभीर कारण भी हो सकता है जिसे नजरअंदाज करना आगे चलकर नुकसानदायक हो सकता है.

कार्पल टनल सिंड्रोम का असर

इस समस्या की एक आम वजह कार्पल टनल सिंड्रोम है जिसमें कलाई की नस दब जाती है.  इसकी वजह से अंगूठे और उंगलियों में झुनझुनी, दर्द या कमजोरी महसूस होती है. कई बार यह परेशानी कलाई तक सीमित नहीं रहती बल्कि कोहनी या गर्दन की नसों के दबाव से भी हाथों तक असर पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें : ठंडे तासीर वाले आटे का करें सेवन, गर्मियों में सेहत और पेट के लिए फायदेमंद

 ब्लड सर्कुलेशन और डायबिटीज

खराब ब्लड सर्कुलेशन भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. ठंड या मौसम में बदलाव के कारण उंगलियां सुन्न पड़ जाती हैं और उनका रंग भी बदल सकता है. वहीं डायबिटीज जैसी बीमारी धीरे-धीरे नसों को नुकसान पहुंचाती है जिससे हाथ-पैरों में झुनझुनी या जलन महसूस होने लगती है.

 विटामिन B12 और थायरॉयड 

विटामिन B12 की कमी भी नसों के लिए नुकसानदायक होती है. इसकी कमी से धीरे-धीरे झुनझुनी और कमजोरी महसूस हो सकती है. इसके अलावा, थायरॉयड की समस्या भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करके इस तरह की परेशानी बढ़ा सकती है.

यह भी देखें : जयपुर में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार Nexon कार हाईवे से गिरी 

गर्दन और कंधे से जुड़ी समस्या

कई बार कंधे और गर्दन के बीच नसों या ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने से भी हाथों में झुनझुनी होने लगती है. खासकर तब जब आप लंबे समय तक हाथ ऊपर रखते हैं या भारी वजन उठाते हैं. अगर झुनझुनी के साथ हाथों में कमजोरी चीजें पकड़ने में दिक्कत या दर्द बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें. वहीं अचानक एक तरफ हाथ सुन्न होना, बोलने में परेशानी या चक्कर आना स्ट्रोक का संकेत भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2