KBP Times

Jobs Bulletin: इंडियन एयरफोर्स में नौकरी, होमगार्ड भर्ती के लिए 18 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें जॉब्स बुलेटिन

Jobs Bulletin: इंडियन एयरफोर्स में करियर बनाने के इच्छुक और होमगार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बीते रोज इन दाेनाें भर्ती प्रक्रियाओं का नोटिफिकेशन जारी हो गया है.

Jobs Bulletin: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अपनी एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन का शेड्यूल जारी हो गया है. वहीं होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गया है. इसके साथ ही इंडियन बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर भर्ती पर बड़ा अपडेट है. TV9 Hindi अपनी इस जॉब्स बुलेटिन में 6 नवंबर की बड़ी भर्तियों की जानकारी लेकर आया है.

आइए इस कड़ी में जानते हैं कि इंडियन एयरफोर्स ने किस भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है. साथ ही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानते हैं.

AFCAT 1 2026 का नोटिफिकेशन जारी

इंडियन एयरफोर्स (IAF) में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. इंडियन एयरफोर्स ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026-1 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही इंडियन एयरफोर्स ने एफकैट 2026 1 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत एफकैट 2026-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो रही है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 दिसंबर है. एफकैट 2026-1 भर्ती के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

इंडियन बैंक फायर सेफ्टी ऑफिसर बनने का मौका

इंडियन बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर बनने का मौका है. इंडियन बैंक ने कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल जमा इंडियन बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर बनने का शानदार मौका है. इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन 21 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं. नियुक्ति बिना किसी एग्जाम के होगी. इंडियन बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां पर क्लिक करें.

झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए 18 नवंबर से आवेदन

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. झारखंड सरकार ने इसके साथ ही आवेदन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो रहे हैं. झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए 7वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अधिकतम 40 साल तक की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. झारखंड होमगार्ड भर्ती के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-Apprentice: हरियाणा रोडवेज के साथ करें अप्रेंटिस, जानें कौन कर सकता है आवेदन

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2