KBP Times

राशिफल में जानिए कैसा गुजरेगा आज का दिन ?

Horoscope today

Horoscope: आज की राशिफल में जानिए कि आज का दिन आपका कैसा गुजरेगा, कितना फायदा होगा कितना नुकसान या किन चीजों से बचना है । दी गई इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है।

मेष राशि 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क राशि 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह राशि 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें : शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव आज भी कल भी, जानें शुभ मुहूत और पूजा विधि

धनु राशि 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर राशि 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

यह भी देखें : Jaipur: 2 दिन में 3 लाशें मिलने से सनसनी | पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्मह*त्या | KBP Times

कुंभ राशि 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2