KBP Times

हनुमान जयंती पर मंदिरों में आकर्षक सजावट, कहीं 56 भोग तो कहीं चांदी की पोशाक

Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti: राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित सभी जगहों पर हनुमान जन्मोत्सव धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सभी शहरों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आकर्षक सजावट और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है। जयपुर के बड़ी चौपड़ पर 20 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर से काले हनुमानजी मंदिर तक ध्वज पद यात्रा भी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

खोले के हनुमानजी को चांदी की पोशाक 

जयपुर के प्रसिद्व खोले के बालाजी मंदिर में हनुमानजी को विशेष रूप से 31 किलो चांदी की पोशाक पहनाई गई है। यहां 108 औषधीय द्रव्यों और विभिन्न तीर्थों के जल से भगवान का भव्य महाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। वहीं काले हनुमानजी मंदिर में गोटे से सजे भव्य महल का निर्माण किया गया है। लकड़ी के फ्रेम पर रंग-बिरंगे गोटे लगाकर मंदिर को राममय थीम पर सजाया गया है। यहां सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए और बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संकट मोचन हनुमान को 56 भोग लगाए

इसी प्रकार राजधानी के अंबाबाड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बाबा का पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह अभिषेक के बाद भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और पूरे दिन भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव आज भी कल भी, जानें शुभ मुहूत और पूजा विधि

इस अवसर पर हनुमंत शोभा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर कई मंदिरों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 20 फीट ऊंचे काले हनुमानजी से लेकर सालासर बालाजी और जयपुर के अन्य मंदिरों की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

यह भी देखें : Jaipur: 2 दिन में 3 लाशें मिलने से सनसनी | पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्मह*त्या | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

2

2