KBP Times

“जनता पर चारों ओर से महंगाई की मार…” कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर टीकाराम जूली का सरकार पर निशाना

Tikaram Julie

Commercial LPG Price Hike:अमेरिका-इजरायल ईरान में जारी जंग के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलेंडर पर की गई. हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी पर राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Julie) ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं. पहले रसोई गैस का सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़ाए, कमर्शियल सिलेंडर पर 150 रुपये बढ़ाए अब 200 रुपये और बढ़ा दिए हैं. जिससे सिलेंडर लगभग 350 रुपये महंगा हो गया है. इंडस्ट्रियल डीजल पर 22 रुपये बढ़ा दिए, प्रीमियम पेट्रोल पर दो-सवा दो रुपये बढ़ा दिए. यही नहीं जहां भी मौका मिला है सरकार ने गुपचुप तरीके से रेट बढ़ाने का काम किया है.

“सरकार को वास्तविक स्थिति बतानी चाहिए”
टीकाराम जूली (Tikaram Julie) ने आगे कहा कि हाल ही में जो टैक्स में छूट दी गई थी उसका फायदा भी केवल कंपनियों को दिया गया है. इन सबके बावजूद कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. आम लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है. लोगों को टरकाया जा रहा है कि सिलेंडर मिलेगा-मिलेगा. हम कहते हैं तो बोलते हैं कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है. अगर हम भ्रम फैला रहे हैं तो आप(सरकार) वास्तविक स्थिति बतानी चाहिए. सरकार केरोसिन देने के लिए बोल रही है लेकिन कब मिलेगी केरोसिन? लकड़ी भी ढाई-तीन गुना महंगी हो गई. कोयला भी ढाई-तीन गुना महंगा हो गया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 1 अप्रैल से महंगी होगी शराब और बीयर, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

“चारों ओर से महंगाई की मार लग रही है”
उन्होंने (Tikaram Julie) कहा कि इंडक्शन भी ढाई-तीन गुना महंगा हो गया. जनता पर जो चारों ओर से महंगाई की मार लग रही है, उसके लिए सरकार को चाहिए था कि वे कुछ समय के लिए टैक्स की कटौती करे. आज भी मान लो पेट्रोल 100 रुपये लीटर मिल रहा है तो 50 रुपये उसमें टैक्स है, तो जनता को जो चीज बिना टैक्स पर 50 रुपये में मिल सकती है उसपर टैक्स लगाकर आप 100 रुपये में दे रहे हो, कुछ समय के लिए वो टैक्स ही कम कर दो, जिससे जनता पर भार ही न पड़े.

“भाजपा सरकार की नीतियां जनता की थाली से निवाला छीन रही हैं”
इससे पहले मंगलवार को टीकाराम जूली (Tikaram Julie) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने आम लोगों का जीना पूरी तरह दूभर कर दिया है. गैस की लूट, कीमतों में लगी आग और बढ़ती महंगाई से जनता का दैनिक जीवन गंभीर संकट में है. भाजपा सरकार की नीतियां आज जनता की थाली से निवाला छीन रही हैं. महंगाई पहले ही आसमान छू रही थी और अब रसोई गैस की किल्लत तथा कालाबाजारी की दोहरी मार ने आम आदमी की तकलीफें और बढ़ा दी हैं. भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में जनता की राहत नहीं, बल्कि महंगाई, किल्लत और अव्यवस्था को बढ़ाना है. इस सरकार का मुख्य काम सिर्फ कुर्सी बचाना, भ्रष्टाचार करना और झूठे प्रचार से जनता को गुमराह करना है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

2

2