KBP Times

आधार काफी नहीं, PAN लिए Voter ID डॉक्यूमेंट हुए जरूरी

voter Id online apply

Voter ID : आपको अब आधार कार्ड के साथ Voter ID कार्ड भी संभालकर रखने की जरुरत है। आपको नए पैन कार्ड के लिए अब वोटर आईडी कार्ड भी चाहिए होगा। एक अप्रैल से देशभर में पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम बदल गए हैं. अगर आप अब नया पैन काड बनवाने की सोच रहे हैं तो पहले नया नियम जान लीजिए. अभी तक आप सिर्फ आधार कार्ड के जरिए इंस्टेंट पैन बनवा लेते थे लेकिन अब आपको Voter ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या फिर जन्मतिथि प्रमाण देने वाले दूसरे डॉक्यूमेंट देने होंगे.

Voter ID ऑनलाइन Apply 

सरकार ने पहचान और जन्मतिथि वेरिफिकेशन को और सख्त कर दिया है. ऐसे में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके पास Voter ID , ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट नहीं हैं. 1 अप्रैल से ऐसे लोगों की मुश्किल थोड़ी बढ़ जरूर गई है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना कहीं गए घर बैठे-बैठे वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस.

 किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Voter ID कार्ड बनवाने के लिए आपको फॉर्म 6 भरना होता है. इसके लिए आप जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई भी एक दस्तावेज का होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : एक अप्रैल से टैक्स, मार्किट, रेलवे से जुड़े नियमों में Changes , टोल नाकों पर फास्टैग से ही होगा पेमेंट

ये है प्रोसेस

Voter ID कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आपको इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया यानी ECI के मतदाता सेवा पोर्टल पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर ही New Voter Registration का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते हुए Fill Form 6 पर जाएं. अगर आपने पहले ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो सिर्फ मोबाइल नंबर या EPIC नंबर डालकर लॉग इन कर सकते हैं. नहीं तो आप साइन-अप पर क्लिक करें. साइन अप के बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसमें आपका मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी से आप वेरिफाई कर लें. अब रजिस्टर करने के बाद फॉर्म 6 पर कुछ जानकारियां भरनी होगी. इसमें आधार डिटेल्स, पता, जन्म तिथि आदि शामिल है. जिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और Preview and Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इन प्रोसेस को फॉलो करते हुए आप वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी देखें : JDA की बड़ी लापरवाही! रामबाग का Smart Toilet बना खंडहर | High Court के पास गंदगी का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2