Rajasthan Board 12th Result:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस और रिजल्ट आज(31 मार्च) जारी कर दिया गया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की है. साइंस में 5 संयुक्त टॉपर को 99.80 प्रतिशत नंबर मिले हैं. इसके अलावा आट्र्स में 3 टॉपर को 99.60 प्रतिशत और कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर से एक छात्रा ने टॉप किया है. साइंस और आट्र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा है. बता दें कि इस साल आट्र्स का पास प्रतिशत 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 प्रतिशत रहा. 2025 में आट्र्स का पास प्रतिशत 97.78, कॉमर्स का 99.07 और साइंस का 98.43 प्रतिशत रहा था.
पहली बार मार्च में आया 12वीं का रिजल्ट
बता दें कि इस 12वीं परीक्षा 11 मार्च को खत्म हुई थी. परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे. राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है. इससे पहले 10वीं रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया गया था. ऐसा भी पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया हो.
आट्र्स में लड़कियों मे मारी बाजी
आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 591023 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड है. जिनमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम 97354 प्रतिशत रहा. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा. 272970 में से 156818 लड़के और 31023 में से 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.
यह भी पढ़ें: “क्यों तिलमिलाते हो आप इन छोटी-छोटी…” टीकाराम जूली के बयान पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पलटवार
कॉमर्स में लड़कों का दबदबा
कॉमर्स में कुछ 30798 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए. कॉमर्स का रिजल्ट 93.64 प्रतिशत रहा. लड़कों का पास प्रतिशत 94.04 और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82 रहा. 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई.
साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा
साइंस में कुछ 287068 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे. इसमें से 585299 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. साइस का रिजल्ट 97.52 प्रतिशत रहा. 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई. 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई.



