KBP Times

Share Market नहीं संभल रहा, गिरावट का दौर जारी, निवेशक परेशान

share market down continue

Share Market: ईरान युद्व का सबसे अधिक असर यदि कहीं हुआ है तो वो निवेशकों पर हुआ है जिनके लाखों करोड रुपये शेयर मार्किट (Share Market)में डूब गए हैं। युद्व को चलते हुए एक महीने हो चुका है और इस एक महीने में एक दो बार को छोडकर अधिकतर मार्किट (Share Market) गिरावट पर ही रहा है। आज सोमवार को शेयर मार्किट (Share Market) शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को भी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1ः) की गिरावट के साथ 72,850 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक (1ः) की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।

बाजार (Share Market) गिरने की 3 बड़ी वजहें

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है। कच्चे तेल के दाम बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% चढ़कर 24,713 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,922 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट 

  • डाउ जोन्स 793 अंक (1.73%) गिरकर 45,166 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.15% गिरकर 20,948 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.67%) गिरकर 6,368 पर बंद हुआ।

क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

यह भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत जारी, बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचे

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

यह भी देखें : जयपुर में उग्र प्रदर्शन! सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

2

2