KBP Times

12वीं का Result भी मार्च में जारी कर फिर इतिहास बनाएगा RBSE

RBSE

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का परिणाम मार्च में जारी कर इतिहास बना चुका है। अब ऐसी ही उम्मीद 12वीं कक्षा के रिजल्ट से भी की जा रही है। RBSE द्वारा 12वीं के परिणाम 2026 की घोषणा जल्द होने की संभावना है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने संकेत दिया है कि इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। मंत्री ने अनुमान लगाया है कि RBSE 12वीं के परिणाम 31 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।

12वीं के 8 लाख से ज्यादा छात्र

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 10वीं, 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों की तिथि की पुष्टि की थी। उन्होंने आगे बताया कि RBSE जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणाम भी जारी करेगा। उनके अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12th क्लास का रिजल्ट 2026 में 31 मार्च को जारी कर सकता है। 12वीं के 8 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। साल 2026 में जिस दिन राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं खत्म हुई थीं, उसी दिन अजमेर बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट की घोषणा मार्च में होने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें : सरकारी विद्यालयों में Admission आज से शुरु, हर बच्चे तक पहुंचने का बनाया लक्ष्य

बदलाव हो सकता है

RBSE परिणाम जारी करने की तिथि बता दी गई है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है। हालांकि, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि 12वीं के परिणाम मार्च में ही जारी कर दिए जाएं। परिणाम जारी होते ही आधिकारिक सूचना यहां भी उपलब्ध करा दी जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। इससे कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा।

यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2