KBP Times

सरकारी विद्यालयों में Admission आज से शुरु, हर बच्चे तक पहुंचने का बनाया लक्ष्य

education in gov school

Admission : सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आज यानि 27 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। साथ ही शिक्षा विभाग ने शिक्षा से वचिंत बच्चों तक पहुंचने और विद्यालयों में नामांकन बढाने के लक्ष्य को लेकर योजना तैयार की है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेशोत्सव (Admission) कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने 25 मार्च को जारी कर दी थी। निजी विद्यालयों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गिरते नामांकन की चुनौती से निपटने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार प्रवेशोत्सव (Admission) अभियान 27 मार्च से 11 जुलाई तक दो चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 27 मार्च से 2 मई तक तथा द्वितीय चरण 4 मई से 11 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान शिक्षकों को नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देते हुए अनामांकित, ड्रॉपआउट, प्रवासी श्रमिकों के बच्चों एवं बाल-श्रम से मुक्त कराए गए बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करना होगा।

हर बच्चे तक पहुंचने का संकल्प

प्रवेशोत्सव (Admission) के तहत एक व्यक्ति-एक प्रवेश अभियान के जरिए समुदाय, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों और ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा। लक्ष्य यह है कि आंगनवाड़ी या विद्यालय जाने योग्य आयु का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। आंगनवाड़ी में अध्ययनरत 5-6 वर्ष के सभी बच्चों का कक्षा 1 में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए अस्थायी प्रवेश और प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था भी की गई है।

डिजिटल मॉनिटरिंग और नियमित रिपोर्टिंग

जानकारी के अनुसार हाउसहोल्ड सर्वे के बाद प्रतिदिन शालादर्पण मॉड्यूल पर प्रविष्टि अनिवार्य होगी। प्रत्येक शनिवार दोपहर 1 बजे तक पीईईओ/यूसीईईओ साप्ताहिक रिपोर्ट संकलित करेंगे। सोमवार शाम 5 बजे तक सीडीईओ द्वारा रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी। हॉटस्पॉट पंचायतों/विद्यालयों की दैनिक समीक्षा की जाएगी।

सत्र 2026-27 का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

Admission प्रथम चरण 27 मार्च से 2 मई 2026 तक
हाउसहोल्ड सर्वे एवं बच्चों का चिन्हीकरणरू 27 मार्च से 25 अप्रैल
सघन प्रवेश अभियान 27 मार्च, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 15 अप्रैल
नामांकन अभियान (सीआरसी मॉड्यूल प्रविष्टि)रू 1 अप्रैल से 2 मई

Admission द्वितीय चरण 4 मई से 11 जुलाई 2026 तक
-शेष बच्चों का पुनः सर्वे 4 मई से 4 जुलाई
नामांकन अभियान 4 मई से 11 जुलाई

प्रवेश महोत्सव स्वागत के साथ जुड़ाव पर जोर

27 मार्च से 11 जुलाई तक Admission नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर प्रवेश समिति से परिचय कराया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नए विद्यार्थियों का स्वागत तिलक, माला आदि से विद्यालय की परिस्थितियों के अनुसार किया जाएगा, ताकि उनमें उत्साह और अपनत्व का भाव विकसित हो।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2