KBP Times

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से संदिग्ध युवक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसी आज करेगी पूछताछ

india pak border suspected arrest

Suspect : राजस्थान में भारत-पाक सीमा के करीब के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में कुछ युवकों के शामिल होने की खुफिया जानकारी मिली है। पुलिस ने जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास नाचना थाना क्षेत्र के भारेवाला इलाके से गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में हिरासत में लिया है। । यूपी पुलिस के इनपुट पर की गई इस कार्रवाई में संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े 29 साल के युवक को उसके घर से पकड़ा है। फिलहाल उसे नाचना थाना में रखा गया है, जहां आज शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त पूछताछ कर सकती हैं।

टेलीग्राम ग्रुप कनेक्शन और नेटवर्क

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले में टेलीग्राम ग्रुप कनेक्शन और नेटवर्क की जांच की जा रही है।मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस को संदिग्ध ग्रुप से जुड़े युवाओं के इनपुट मिले थे, जिनमें कश्मीर और राजस्थान के कुछ युवक शामिल बताए गए। इसके बाद राजस्थान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। नाचना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचना के आधार पर युवक को हिरासत में लिया।

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव 

सूत्रों के अनुसार एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप में भारेवाला निवासी का नंबर मिला था। इस ग्रुप में संदिग्ध और देश विरोधी गतिविधियों की आशंका जताई गई है। यूपी पुलिस अब तक इस मामले में 4 लोगों को पकड़ चुकी है, जिनमें 2 कश्मीरी शामिल हैं। आज शुक्रवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां युवक से संभवतः संयुक्त पूछताछ करेंगी। इसमें मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन और उसके संपर्कों की जांच की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी सामने आ सके।

डेटा डिलीट होने का शक

पुलिस को युवक के मोबाइल में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। आशंका है कि उसने डेटा डिलीट कर दिया है। इसी कारण अब एजेंसियां गहराई से जांच कर रही हैं। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में पुलिस और बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। भारेवाला क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : Ex CM Gehlot का आरोप; अंतरराष्ट्रीय स्थिति को संभालने में केन्द्र सरकार विफल

खेती का काम करता है युवक

डिटेन किया गया युवक मूल रूप से लूणकरणसर, बीकानेर का निवासी है और पिछले 10 से 12 साल से भारेवाला में खेती का काम कर रहा है। वह 10वीं पास बताया गया है।

यह भी देखें :  जयपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा | सूरजपोल से चांदपोल तक उमड़ा जनसैलाब | गूंजा ‘जय श्री राम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

2

2