e-KYC : पीएम-किसान योजना से जुड़े किसानों के अब e-KYC प्रोसेस को पूरा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. अगर आप भी नेटवर्क की वजह से बार बार फेल होने वाले OTP से परेशान हैं तो सरकार ने आपकी राह आसान कर दी है. अब किसान अपने स्मार्टफोन की मदद से केवल फेस स्कैन कर के ही अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी ऑफिस के चक्कर लगाने या लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे आसानी से पूरी की जा सकती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है.
यह भी पढें : बचा हुआ मोबाइल डेटा खत्म नहीं होगा अब, जानें कैसे मिलेगा यूजर्स को फायदा
यह है पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले आपको PM Kisan Mobile App अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा. इस ऐप को आप Google Play Store या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करना होगा. इसके बाद e-KYC वाले सेक्शन में जाएं और फेस ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें. फिर आपके फोन का कैमरा ऑन होगा, इसमें आपको अपना चेहरा साफ और सही तरीके से दिखाना होगा. इस बात का भी ध्यान रखें कि आस-पास की रोशनी ठीक हो ताकि स्कैनिंग में दिक्कत न आए. कुछ ही सेकंड में आपका चेहरा वेरिफाई हो जाएगा और सारी जानकारी सही होने पर e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
यह भी देखें : Jaipur: “मोदी जी हर बार ऐसा ही करते हैं…” गैस सिलेंडर महंगाई पर सड़कों पर उतरी महिलाएं | KBP Times



