KBP Times

धुरंधर:द रिवेंज का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपए के पार

Dhurandhar the revenge

Bollywood News: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर:द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है। नेट कलेक्शन टैक्स के बाद बची कमाई होती है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से हुई कुल कमाई होती है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे पुष्पा 2 है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

छावा और पीके को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए) और कांतारा चौप्टर वन (870 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी।

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 में पति रणवीर सिंह की सफलता पर क्यों चुप है दीपिका, फैंस ने ट्रोल, कहा- कुछ तो गड़बड़ है

विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘।’ रेटेड फिल्म भी बन गई।

यह भी देखें : राजस्थान कांग्रेस में साइलेंट पावर गेम! सचिन पायलट की चुप्पी के पीछे क्या है बड़ा खेल?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2