KBP Times

“111 नहीं बस 11 विधायक दे दो, मुसलमानों का एनकाउंटर करने…” यूपी AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान

Haji Shaukat Ali

UP AIMIM Chief Haji Shaukat Ali: उत्तर प्रदेश से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष हाजी शौकत अली का एक विवादित बयान सामने आया है. जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. शौकत अली ने कहा कि यूपी में 111 नहीं बस 11 विधायक दे दो तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा. वह यह वादा कर रहे हैं. उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत करनी है तो एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना पड़ेगा और विधानसभा तक पहुंचना होगा.

“विकास सिर्फ गोरखपुर-सैफई नहीं मेरठ में भी होना चाहिए”
यूपी AIMIM अध्यक्ष ने आगे कहा कि विकास सिर्फ गोरखपुर और सैफई में ही नहीं बल्कि मेरठ में भी होना चाहिए. उन्होंने मेरठ के कप्तान के उस बयान का भी जिक्र किया कि सड़क पर नमाज पढ़ने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा. इसी को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि जब रामनवमी का जूलूस निकलेगा तो कप्तान इसी तरह का दूसरा बयान देंगे कि मस्जिद के सामने नागिन डांस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शौकत अली ने कहा कि देश को आजाद कराने में उनके लोगों की भी भूमिका रही है. लेकिन सबसे ज्यादा नाइंसाफी उन्हीं के साथ हुई है. उनके मदरसों पर ताले लगवाए गए, घरों पर बुलडोजर चलाए गए और लोगों को गोलियां मारी गई. जिन लोगों ने 111 विधायक जिताकर दिए अब वही कह रहे यह उनकी सरकार नहीं है.

यह भी पढ़ें: “आप इजराइल क्यों गए थे…” ईरान युद्ध पर PM मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का हमला

गांव-गांव जाकर संदेश देने की अपील
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वो गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं कि इस मुल्क में उनके साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है. उनके खिलाफ सिर्फ इल्जाम के आधार पर कार्रवाई की गई और उन्हें अपनी बात मजबूती से जनता तक पहुंचानी होगी. बता दें कि यह पूरा बयान मेरठ में आयोजित एक ईद मिलन समारोह के दौरान दिया गया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2