KBP Times

शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी: गोदभराई में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर छाया प्रेग्नेंसी ग्लो!

Divyanka baby shower: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी
Divyanka baby shower: टीवी की मशहूर ‘ईशानी मां’ यानी दिव्यांका त्रिपाठी अब रियल लाइफ में मां बनने वाली हैं। 41 साल की उम्र में पहली बार मां बनने की खुशी में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया पूरी तरह डूबे हुए हैं। शादी के ठीक 10 साल बाद कपल पैरेंटहुड में एंट्री करने जा रहा है, और इस खुशी को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

दिव्यांका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने एक खूबसूरत फोटोशूट के जरिए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और कैप्शन में लिखा, “प्लॉट ट्विस्ट आफ्टर 10 इयर्स… कुछ जर्नी रश करने की नहीं होतीं, वो तैयार होने की होती हैं साथ में।” वही बच्चे का आने का समय जून 2026 के आसपास बताया जा रहा है।

गोदभराई में स्टनिंग लुक

दिव्यांका की गोदभराई (बेबी शॉवर) की रस्म हाल ही में हुई, जो काफी इंटीमेट और हार्टवार्मिंग थी। उनकी बेस्ट फ्रेंड किरण दुबे ने यह सरप्राइज बेबी शावर ऑर्गनाइज किया। दिव्यांका ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मरून अनारकली सूट में सजीं, बालों में गजरा, गोल्डन झुमके और लाइट मेकअप। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेहरे पर साफ झलक रहा था।दिव्यांका ने बी बंप को थामकर कई पोज दिए।पति विवेक दहिया के साथ हैंड-इन-हैंड पोज और प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है क्यूट केक कटिंग, फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ढेर सारी खुशियां और छोटे-छोटे बेबी शूज और अन्य क्यूट मोमेंट्स ने लोगो का दिल जीत लिया।

बेबी शॉवर में दिव्यांका खुशी से चहकती नजर आईं
बेबी शॉवर में दिव्यांका खुशी से चहकती नजर आईं

ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और बधाइयां दे रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं, “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ!”, “दिवेक का नया चैप्टर शुरू!”

ये हैं मोहब्बतें’ से शुरू हुई लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। 2016 में दोनों ने शादी रचाई। 10 साल बाद अब वे पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दिव्यांका ने इंटरव्यू में बताया कि वे नैचुरली प्रेग्नेंट हुईं और उम्र कोई मायने नहीं रखती मेंटल रेडीनेस और हेल्थ सबसे जरूरी है।कपल को सभी ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहै है और अब जल्द ही घर में नन्हे-मुन्ने की किलकारी गूंजेगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2