KBP Times

चांदी-सोना कीमतों में बड़ा झटका: 27,000 रुपये सस्ती चांदी, सोना 14,000 से ज्यादा गिरा

gold silver price crash 2026

Gold- Silver Rates- सप्ताह की शुरुआत में सोना और चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव एक झटके में 27,000 रुपये प्रति किलो तक गिर गया, जबकि सोने का भाव 14,000 रुपये से अधिक कम हुआ। सोना-चांदी का क्रैश अभी भी जारी है। मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध की खबरों के बीच भी दोनों कीमती धातुएं लगातार सस्ती हो रही हैं। सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी 2 लाख रुपये के नीचे आ गई। इसका मतलब है कि चांदी अब अपने पिछले हाई के आधे से भी कम कीमत पर है।

सोने की कीमत भी लगातार गिर रही है। सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,44,492 रुपये से गिरकर 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुरुआती वायदा कारोबार में दोनों कीमती धातुएं 10% से ज्यादा नीचे आ गई हैं।

चांदी की ताजा स्थिति:
5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले शुक्रवार के 2,26,772 रुपये प्रति किलो से गिरकर 1,99,643 रुपये हो गया। यानी एक किलो चांदी 27,129 रुपये सस्ती हुई। जनवरी के अपने हाई 4,20,048 रुपये से तुलना करें, तो चांदी अब तक 2,20,405 रुपये कम हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिली राहत, तेजी के साथ खुला शेयर बाज़ार

सोने की ताजा स्थिति:
सोने का भाव भी लगातार टूट रहा है। फरवरी में ईरान-यूएस तनाव शुरू होने के बाद से सोने की कीमत 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,29,595 रुपये हो गई है। जनवरी में अपने हाई 1,93,096 रुपये से तुलना करें, तो सोना अब 63,501 रुपये सस्ता है।

यह भी देखें : सीमा हैदर पर बड़ा खुलासा? वकील A.P. सिंह से सबसे तीखा इंटरव्यू 

क्यों हो रही है गिरावट?
आमतौर पर युद्ध और वैश्विक तनाव में सोना-चांदी महंगी होती हैं, लेकिन इस बार मामला अलग है। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और डॉलर की मजबूती कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा रही हैं। हाई इंटरेस्ट रेट और स्ट्रांग डॉलर की वजह से सोना-चांदी की तेजी पर रोक लग रही है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2