KBP Times

पहले 20 रन लुटाए, फिर ईशान को किया आउट, जीशान का इशारा, किशन की मुस्कान

Ishan Kishan IPL 2026

IPL 2026-  IPL 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के एक प्रैक्टिस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में गेंदबाज जीशान अंसारी और कप्तान ईशान किशन के बीच एक दिलचस्प पल देखने को मिला। यह मुकाबला 21 मार्च को खेला गया था। मैच के दौरान जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट करने के बाद उंगली से पवेलियन जाने का इशारा किया, जिसका वीडियो अब काफी चर्चा में है। हालांकि, ईशान किशन ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए।

दरअसल, यह घटना दूसरी पारी के 8वें ओवर की है। इस ओवर की शुरुआत में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीशान की पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाकर 20 रन बना लिए।लेकिन ओवर की अगली ही गेंद पर जीशान अंसारी ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करा दिया। विकेट लेने के बाद जीशान ने उंगली उठाकर उन्हें बाहर जाने का इशारा किया। इस दौरान जीशान थोड़ा गंभीर दिखे, जबकि ईशान किशन हंसते हुए पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें : IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खेलने पर मंडराया खतरा

बता दें कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। पैट कमिंस इंजरी से उबर रहे हैं और IPL 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। गौरतलब है कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर लौटे हैं, जहां भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

यह भी देखें : जयपुर में ईद की धूम! मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, हर तरफ ‘ईद मुबारक’

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2