KBP Times

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खेलने पर मंडराया खतरा

IPL matches update

IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खेलने पर खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL 2026 के शुरुआती मैचों में शायद नहीं खेल पाएंगे. cricket.com.au के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज स्टार्क अब उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो इस साल IPL के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इस लिस्ट में जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत आने वाले बड़े मैचों और सीरीज से पहले अपने मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाजों को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है.

सावधानी भरा रवैया

रिपोर्ट के कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने स्टार मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाजों के मामले में सावधानी भरा रवैया अपना रहा है, क्योंकि आगे काफी कुछ होने वाला है. अगस्त से शुरू होकर टेस्ट टीम 12 महीनों के दौरान 21 मैच खेलेगी. इनमें साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के अहम दौरे शामिल हैं, जिसके बाद 2027 के आखिर में साउथ अफ्रीका में टीम अपने ODI वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करेगी.

यह भी पढ़ें : IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर खरीदने की तैयारी में चार कंपनियां

सावधानी से मैनेज

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तीनों की उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि अगले कुछ सप्ताह में खेल में वापसी से जुड़े उनके प्रोटोकॉल में कितना डवलपमेंट होता है. स्टार्क ने 2025-26 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी पांच मैच खेले. रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सावधानी से मैनेज किया जा रहा है, क्योंकि पिछले 12 महीनों में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अन्य तेज़ गेंदबाज़ की तुलना में ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं. स्टार्क की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका होगी. वह टीम के अहम गेंदबाज है और पिछले साल इस लीग में उन्होंने अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे.
स्टार्क की गैरमौजूदगी में IPL 2026 के शुरुआती मैचों में लुंगी एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आक्रमण की अगुआई करेंगे और उन्हें टी नटराजन, आकिब नबी डार, काइल जेमीसन और दुष्मंथा चमीरा का साथ मिलेगा.

यह भी देखें : जयपुर में किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बड़ी पहल | 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2