KBP Times

PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता, सिक्किम के पूर्व CM चामलिंग को पीछे छोड़ा

Narendra Modi

Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीतिक में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था. जबकि पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम और अब प्रधानमंत्री कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. पीएम मोदी इससे पहले गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है.

8 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए थे PM मोदी
17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे. 7 अक्तूबर 2001 को 51 साल की उम्र मोदी बिना विधायक बने ही गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बन गए थे. 24 सालों में 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं. वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम हैं. वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के 4077 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं. 22 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने 4318 दिन पूरे किए हैं. हालांकि सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है. वे लगातार 6126 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे. पीएम मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से अभी 1812 दिन पीछे हैं, उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पीएम मोदी को 2029 के बाद भी पीएम रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: “देश में अराजकता फैलाने…” राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र CM फडणवीस का पलटवार

“पीएम मोदी को दिल से बधाई”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया हैं. देश और उसके लोगों के प्रति सच्ची लगन पीएम मोदी को दिखाती है. गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पक्के कमिटमेंट से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन सेवा का एक लगातार सफर रहा है. आज, उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. सरकार के मुखिया के तौर पर 8,931 दिनों तक सार्वजनिक कार्यालय में रहने के साथ, यह पल देश को सबसे पहले रखने वाले शासन, काम में ईमानदारी और हर नागरिक की बिना थके सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है. इस शानदार कामयाबी के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई.

गणगौर की शाही सवारी में हुआ रंगीन जयपुर | Jaipur Gangaur Shahi Sawari | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2