Salman Khan Maatrubhumi Update: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. जिसकी वजह है फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि उसमें किए गए बदलाव है. फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान से बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है. अब इस फिल्म की रिलीज डेट पर भी तलवार लटकी हुई है. निर्माताओं को काम पूरा न होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि अभिनेता-सिंगर प्रशांत तमांग के निधन की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है. तमांग ने फिल्म के प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई थी. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. लेकिन शूटिंग की स्क्रिप्ट में आवश्यक बदलावों के कारण ये पूरा नहीं हो पाया है. जिसकी वजह से देरी हो रही है. मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.
मुख्य खलनायक की भूमिका में थे प्रशांत तमांग
बता दें कि प्रशांत तमांग को इंडियन आइडल-3 जीतने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. मातृभूमि फिल्म में प्रशांत तमांग मुख्य खलनायक की भूमिका में थे. फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी थी इस दौरान जनवरी में उनका निधन हो गया था. जिसकी वजह से फिल्म अधूरी रह गई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टीम ने प्रशांत को लेकर कुछ एडिशनल शूटिंग शेड्यूल प्लान किया था. खासकर अहम दृश्यों के लिए प्रोडक्शन मुश्किल में पड़ गया है. पहले उनके हिस्से को बदलकर दोबार शूट करने का विचार किया गया था, लेकिन बाद में उनकी भूमिका की व्यापकता के कारण विकल्प महंगा लग रहा है ऐसे में इसे लागू करना मुश्किल है. टीम ने कुछ ऐसे शेड्यूल किए थे जिनमें प्रशांत को कुछ अहम दृश्यों की शूटिंग करनी थी. उनके न होने की वजह से पूरी टीम संकट में है.
यह भी पढ़ें: फिल्म में ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड, जबरदस्त रिस्पॉन्स
मेकर्स के सामने खड़ी हुई कई चुनौतियां
रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान के साथ शेड्यूलिंग संबंधी दिक्कतें, डेट का तालमेल बिठाने और अन्य को लेकर चुनौतियां और बढ़ा दी गई है. निर्माता अब वैकल्पिक समाधानों पर विचार कर रहे हैं. जिसमें किसी और को कास्ट करना या फिर अधूरे हिस्से को तमांग की उपस्थिति को फिर से बनाने के लिए एआई और वीएफएक्स का उपयोग करना शामिल है.



