KBP Times

“मुसलमानों को बदनाम करने और मारने का ठेका…” फरसा वाले बाबा की हत्या पर बोले महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आज़मी

Abu Azmi

Farsa Wale Baba Murder: महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी (Abu Azmi) ने मथुरा में गौरक्षक संत चंद्रशेखर(फरसा वाले बाबा) की हत्या पर कहा कि गोरक्षा के नाम पर जो लोग दनदनाते, गुंदागर्दी और दादागिरी करते हुए फिर रहे हैं, इन्हीं लोगों के इशारे पर गौ हत्या हो रही है. यही लोग ले जाकर गाय-बैल बेचते हैं और फिर यही लोग पकड़वाते भी हैं. अगर कायदे से कानून बन जाए, तो कुछ नहीं होगा, लेकिन इसी बहाने इनको मुसलमानों को बदनाम करने और मारने का ठेका मिल गया है.

“पुलिस भाजपा का काम कर रही है”
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अभी हत्या मथुरा में हुई. इससे पहले वाराणसी में एक बच्ची की हत्या हुई थी और उससे भी पहले गोरखपुर में हुई थी. पुलिस भाजपा का काम कर रही है और इसलिए वे अपना काम नहीं कर रही है. अगर पुलिस भाजपा का काम न करे तो भाजपा की सरकार गिर जाएगी. अभी LPG में और दिक्कत आने वाली है.

यह भी पढ़ें: पंजाब में वेयरहाउस DM सुसाइड से सियासत में भूचाल, मंत्री भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?
मथुरा एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि कल रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच, कोसी इलाके में चंद्र शेखर उर्फ ​​फरसा बाबा ने एक गाड़ी को रोका. शक के आधार पर नागालैंड में रजिस्टर्ड एक कंटेनर को रोका गया था. रात में घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर वाले एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?
‘फरसा वाले बाबा’ का असली नाम चंद्रशेखर था. वे अपने हाथ में कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. जिसकी वजह से उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ कहा जाता था. वे मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. उनके एक साथी ने दावा किया कि ट्रक में गौवंश होने की सूचना पर शनिवार तड़के बाबा अपने साथियों के साथ एक ट्रक का पीछा कर रहे थे. तभी बाबा ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसके सामने बाइक खड़ी कर दी. ट्रक का ड्राइवर बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया. जिसके बाद बाबा की मौत हो गई. बाबा की मौत की सूचना मिलने पर दिल्ली-मथुरा हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया. पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. जिसके बाद लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की 5-6 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2