KBP Times

HPCL में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अच्छी और सुरक्षित नौकरी, एक बड़ा अवसर

job in hpcl

Good Job : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी की है इसमें अलग-अलग फील्ड के उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है, इसलिए अगर आप एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। HPCL इस बार देशभर में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है. इसमें ऑफिसर लेवल के कई पद शामिल हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे ज्यादा लोगों को मौका मिलेगा.

योग्यता –
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, फुल टाइम डिप्लोमा, MBA, CA, CMA या लॉ डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों के लिए फायर सेफ्टी में डिप्लोमा या संबंधित फील्ड का अनुभव भी जरूरी हो सकता है.

आयु सीमा –
उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है. सामान्य तौर पर यह 25 से 43 साल के बीच रखी गई है. अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया –
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा.सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरण पास करने के बाद फाइनल सिलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ें : फ्रेशर्स के लिए बढ़िया जॉब पाने का मौका, BEL में डिप्टी इंजीनियर पद पर मांगे आवेदन

सैलरी –
HPCL में शुरुआती सैलरी करीब 30,000 रुपये से शुरू होकर 2,80,000 रुपये प्रति महीने तक जा सकती है. वहीं बड़े और सीनियर पदों पर सालाना पैकेज 50 लाख रुपये से 60 लाख रुपये तक भी मिल सकता है, जो इस नौकरी को और आकर्षक बनाता है.

यह भी देखें : जयपुर में किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बड़ी पहल | 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी | KBP Times

आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Careers सेक्शन पर क्लिक करें. वहां “Recruitment of Officers February 2026” पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, अपनी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

2

2