KBP Times

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, फिर क्यों हो रही आलोचना का शिकार, जानें वजह?

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. लेकिन दूसरी तरफ फिल्म की जमकर आलोचना भी हो रही है. राजनेताओं और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फिल्म का विरोध किया है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि ये तो स्पष्ट है कि इस फिल्म को एक एजेंडे के तहत बनाई गई है. जिस तरह का उसमें हिंसा दिखाई गई है, मैं समझता हूं कि ये बहुत ही आने वाली पीढ़ी के लिए सही नहीं है कि इस तरह की फिल्म को उनके सामने पेश किया जाए. एक समुदाय विशेष के ऊपर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वो भी ठीक नहीं है. इससे समाज के अंदर और नफरत और घृणा बढ़ाने का काम हो रहा है.

“वह ऐसे ही टपोरी लोग हैं”
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने कहा कि यह उनका धंधा है और वे वही करते रहेंगे. उनकी फिल्मों को ज्यादा लोग देखते भी नहीं हैं. इस विषय को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है. यह आर्टिस्ट नहीं हैं. वह ऐसे ही टपोरी लोग हैं. धीरे-धीरे लोगों को पता चलेगा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है. ऐसी फिल्मों को बनाने के लिए पैसा कौन देता है, इन्हें पास कैसे किया जाता है और इसके पीछे कौन लोग हैं, यह सब सामने आएंगी. यह कला नहीं है, बल्कि प्रोपेगैंडा है, जो समाज के एक वर्ग के खिलाफ माहौल बनाने और लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: LPG का असली बादशाह कौन, टॉप-10 की लिस्ट में भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी डिटेल

“मुसलमानों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है”
एनसीपी (एसपी) सांसद फौज़िया ख़ान ने कहा कि लोगों की ज़हनसाजी की जा रही है. इस तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं और हमने सुना है कि इनकी स्क्रीनिंग प्रधानमंत्री के सामने भी होती है. इसके बाद पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है. यह ठीक नहीं है कि अपने ही देश के नागरिकों को दुश्मन बनाया जाए. आप अपने नागरिकों को अपना दुश्मन क्यों बना रहे हो? कोई कारण नहीं है. आज तक हमारे देश की संस्कृति मिली-जुली रही है और हिंदू-मुसलमान प्यार और भाईचारे के साथ रहते आए हैं. सरकार की ओर से हो रहे इस ज़हर घोलने के काम का मैं खंडन करती हूं. इस तरह के प्रोपेगेंडा को बंद नहीं किया जाएगा तो हमारे देश में अस्थिरता रहेगी. देश की प्रगति के लिए प्यार और सौहार्द जरूरी है.

“पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया”
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद के आईएसआई से सीधे संबंध दिखाए जाने पर समाजवादी पार्टी नेता एस. टी. हसन ने कहा कि देखिए, वे किससे जुड़े थे और किससे नहीं थे, ये हमारी पुलिस बहुत अच्छी तरह जानती है. चाहे आईएसआई हो, सीआईए हो या केजीबी, हमारी खुफिया एजेंसियां और पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है.

“ये सारी कहानियां फर्जी हैं”
वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी ने कहा कि देखिए, फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ में जो चीजें दिखाई गई हैं, वो देखने के बाद यही लगता है कि ये सारी कहानियां फर्जी हैं और फर्जी कहानियों पर आधारित तमाम चीजें होती हैं, इसमें कुछ अभी जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हैं, डायरेक्टर्स हैं, इन लोगों का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है और पैसे की होड़ में ये लोग हिंदू और मुसलमानों के बीच अलगाव पैदा कर रहे हैं, विवाद पैदा करना चाहते हैं, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2