LPG Gas Production:अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध का आज 20वां दिन है. इस युद्ध का असर अब ऊर्जा क्षेत्र पर भी साफ तौर दिख रहा है. बुधवार को ईरान ने कतर के गैस प्लांट पर हमला किया है, इस हमले से हालात और गंभीर हो सकते हैं. कई देशों में LPG सप्लाई पर इसका असर पड़ सकता है. अब बात करते हैं कि दुनिया में LPG उत्पादन करने वाले टॉप 10 देशों की. Worldometers की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिका का आता है, यहां सालाना करीब 32,914,647,000 MMCF LPG का उत्पादन होता है. दूसरे नंबर पर है रूस, यहां 22,728,734,000 MMCF का उत्पादन होता है. तीसरा नंबर है ईरान का, यहां 9,097,956,245 MMCF LPG का उत्पादन होता है. कनाडा चौथे नंबर पर है यहां 6,751,698,275 MMCF LPG निकलती है. पांचवें नंबर पर अल्जीरिया में 6,491,744,560 MMCF LPG का उत्पादन होता है.
दुनिया में LPG उत्पादन करने वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट में छठे नंबर पर आता है कतर, यहां 6,000,936,690 MMCF LPG निकलती है. सातवें नंबर पर नॉर्वे है जहां 5,763,408,000 MMCF LPG और आठवें नंबर पर चीन से 4,559,625,595 MMCF LPG का उत्पादन होता है. नौवें नंबर पर सऊदी अरबिया से 4,231,796,450 MMCF LPG निकलती है. इसके अलावा 10वें नंबर पर यूएई से 3,178,738,465 MMCF LPG निकलती है. इन आंकड़ों से साफ है कि दुनिया में LPG उत्पादन कुछ बड़े देशों के हाथ में केंद्रित है. भारत इस लिस्ट में टॉप 30 में शामिल है, इसकी रैंक 29 है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया पर भारत के रुख को शशि थरूर ने बताया ‘जिम्मेदार कूटनीति’ कांग्रेस नेताओं ने घेरा, कहा- चमचागिरी न करें…
LPG गैस क्या है?
एलपीजी असल में दो गैसों से मिलकर बनती है, प्रोपेन और ब्यूटेन. इन गैसों को दबाव में रखकर तरल रूप में सिलेंडर के अंदर भरा जाता है. इसे लिक्विफाइड कहा जाता है. जब गैस सिलेंडर का वाल्व खोला जाता है तो गैस फिर से बन जाती है और जलने लगती है. एलपीजी गैस का उपयोग सबसे ज्यादा घर में खाना बनाने के लिए होता है. कुछ गाड़ियों जैसे ऑटो और कार में भी इसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा कई फैक्ट्रियों में भी मशीनों को चलाने के लिए LPG गैस का उपयोग होता है. LPG साफ तरीके से जलती और इससे धुआं कम निकलता है, प्रदूषण भी कम होता है. जिस वजह से इसे एक अच्छा ईंधन माना जाता है.



