KBP Times

कंगना के ‘टपोरी’ वाले बयान पर भड़कीं कांग्रेस, उदय भानु चिब बोले-मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है…

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है. वो टपोरी की तरह आते हैं और किसी को भी ये तू ऐसे करके, तू तड़ाक करते हैं. यह बहुत असहज है वो जिस तरह से खुद को प्रस्तुत करते हैं. कंगना के ‘टपोरी’ वाले बयान पर सियासत तेज होती जा रही है. आईवाईसी राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि मैं ये कहूंगा कि कंगना रनौत का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है. देश के विपक्ष नेता के बारे में ऐसी बात करना शर्मनाक है और हम आज से ही मंडी लोकसभा में युवा काम करेगी ताकि ऐसी सोच वाले जो सांसद है जो देश विरोधी सोच रखते हैं ऐसी बाते करते हैं वो संसद में ही न आ पाए और संसद का जो स्तर है वो नीचे न गिरे तो हम सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे लोग संसद में न आए जिनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है.

“उन्हें किस चीज़ की आदत थी”
कांग्रेस विधायक असलम शेख ने भी कंगना के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कंगना जी को अपने बारे में भी जानना चाहिए बहुत ज़्यादा पीछे जाने की ज़रूरत नहीं है. आप गूगल से पता कर सकते हैं कि वह पहले क्या करती हैं और उन्हें किस चीज़ की आदत थी. वह किस तरह की ज़िंदगी जीती थी, वह खुद बताती हैं. वह देखने के बाद यह सामने आ जाएगा कि उनका बयान कितनी वेल्यू रखता है. पार्टी टिकट देते समय व्यक्ति के बारे में जानकारी लेती है कि उसने किस तरह से काम किया है, कैसे सेवा की है. भाजपा को मैं शाबाशी दूंगा कि उन्होंने उनका पुराना वीडियो देखकर उन्हें प्रमोट करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: इंदौर, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, यूपी से लेकर गुजरात तक आग का तांडव, 18 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

“‘कंगना-चखना’ ये सब ‘चटनी’ है”
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहे जाने पर कहा कि अब कंगना को नजरअंदाज करिए. ‘कंगना-चखना’ ये सब ‘चटनी’ है. इन सब को नजरअंदाज किया करिए.
“उन्हें ऐसा महसूस हुआ होगा”
वहीं उत्तर प्रदेश से मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहे जाने पर कहा कि कंगना रनौत सदन में हैं उन्हें ऐसा महसूस हुआ होगा, इसीलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2