Udaipur News: उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता गौरव वल्लभ(Gaurav Vallabh) ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि डोटासरा की कुर्सी जल्द जाने वाली है. अभी वो अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं. नागौर में कुछ दिनों पहले डोटासरा ने बीजेपी का सूपड़ा साफ होने का दावा किया था. जिसपर गौरव वल्लभ ने कहा कि पूरी बीजेपी राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए तैयार है. हमारे सर्वे के अनुसार बीजेपी बंपर बहुमत से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि जिन सज्जन का आप नाम ले रहे हैं वे तो चीयर लीडर्स के पुरुष वर्जन हैं. तथ्यहीन बातों पर गंभीरता से सोचने की जरूरत नहीं है. उनका एक मिशन है किसी भी तरह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बचाना, ये बहुत जल्दी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाए जाने वाले हैं.
“देश में कोई गैस का संकट नहीं है”
वहीं गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) ने कहा कि देश में कोई गैस संकट नहीं है. आप एक भी व्यक्ति बताइए जिसने बुकिंग करवाई हो और उसे सिलेंडर न मिला हो. कुछ राजनीतिक दल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं. यूपी में कुछ नेताओं के घर तो 55-55 गैस सिलेंडर मिले हैं. भारत का जिक्र करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुनिया के तमाम जहाज फंसे हैं, लेकिन जिन पर भारतीय तिरंगा लहरा रहा है उन्हें निकलने की अनुमति मिल रही है. ये 144 करोड़ भारतीयों की ताकत है. पीएम मोदी की कूटनीति और विदेश नीति का कमाल है. कोई भी कमी देश में नहीं है बस कुछ लोग राजनीति रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल
“TMC गई ये नारा बंगाल में गूंज रहा है”
उन्होंने (Gaurav Vallabh) कहा कि बंगाल में टीएमसी गई का नारा घर-घर में गूंज रहा है. टीएमसी ने 15 सालों तक मां,माटी और मानुस के साथ धोखा किया है. ये इनके नाम से सरकार में आए थे. उन्होंने कहा कि तीन ‘क’ यानि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और कांग्रेस की सब्सिट्यूट टीएमसी. जो बंगाल देश का पहले इंडस्ट्रीयल हब हुआ करता था वहां से सारी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इन तीन ‘क’ ने धक्के देकर खदेड़ा है. बंगाल के लोग इनको बर्दाश्त नहीं करेंगे.



