KBP Times

हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Hanumangarh Accident News

Hanumangarh Accident News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मेगा हाइवे पर प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने भिडंत हो गई. इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह 7 बजे के करीब रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ. बस श्रीगंगानगर से जयपुर आ रही थी, इस दौरान मेगा हाईवे पर बरमसर के पास ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया.

ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में सरसों से लदे 2 ट्रेलर सड़क किनारे खड़े हुए थे. तभी बस चालक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. उन्हें तुरन्त अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम संजय अग्रवाल और पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे. एसडीएम ने बताया कि 5 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. घायलों में 3-4 लोगों की हालत गंभीर है. तीन घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 7 अन्य घायलों का इलाज रावतसर अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: आतंकी साजिश में अजमेर का अली अकबर गिरफ्तार, भाई बोला, ‘मर जाता तो अच्छा होता हम सरकार के साथ, जो चाहे सजा दे’

पूर्व CM अशोक गहलोत ने हादसे पर जताया दुख
पूर्व CM अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

2

2