KBP Times

हार के बाद तेजस्वी यादव ने धनतंत्र-मशीन तंत्र का दुरुपोग करने के लगाए आरोप, NDA नेताओं का पलटवार, कहा- धीरे-धीरे सब बिछड़ेंगे बारी-बारी…

Rajya Sabha Election 2026

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव में पांचों एनडीए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा से बाहर निकलते ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बीजेपी पर हमलावर हुए. उन्होंने बीजेपी पर धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर हमारे विधायकों ने धोखा न दिया होता तो हमारी जीत तय थी. बीजेपी ने धनतंत्र और मशीन तंत्र का दुरुपोग कर किसी को डरा कर, किसी को खरीद कर जो राजनीतिक परंपरा शुरू की है उसका अंत जरूर होगा. तेजस्वी पर बयान पर एनडीए नेताओं ने पलटवार किया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की किसी बात पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है. जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में उनके उचित स्थान पर पहुंचा चुकी है. उसके बाद वे कुछ कुछ भी कहते रहेंगे, ये उनका काम है.

“कोशिश करने पर वे पलटी खा गए”
ललन सिंह (Lalan Singh) ने आगे कहा कि जीत का दावा भी वे(तेजस्वी यादव) कर रहे थे लेकिन हम पहले ही जानते थे कि वे बुरी तरह से पराजित होने वाले हैं. उन्होंने कोशिश की लेकिन कोशिश करने पर वे पलटी खा गए. उन्होंने आगे कहा कि वे(तेजस्वी यादव) अपना घर देखें. जो घर को सही नहीं रख सकता है, वो दूसरे लोगों पर आरोप लगा रहा है. अपने घर को ठीक रखने का काम उनका है या हमारा? विधानसभा चुनाव में भी वे शपथ ग्रहण की तिथि घोषित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में NDA ने दिखाया दम, 11 में से 9 सीटें जीतीं, महागठबंधन की किरकिरी

“उन्हें जनता से जुड़ना चाहिए”
LJP(रामविलास) के सासंद अरुण भारती (Arun Bharti)  ने कहा कि यह दिखाता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपनी काबिलीयत पर, अपने नेतृत्व पर एक बार समीक्षा करने की जरूरत है. पहले बिहार की जनता उनपर विश्वास नहीं कर रही थी और अब उनके विधायक उनपर विश्वास नहीं कर रहे हैं. महागठबंधन जिस तरह से तितर-बितर हो रहा है, आरोप लगाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्हें जनता से जुड़ना चाहिए.

“धीरे-धीरे सब बिछड़ेंगे बारी-बारी”
राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि पांचों जीत से ये संदेश गया है कि बिहार में महागठबंधन ‘महाफ्लॉप’ हो चुका है. बिहार की जनता हमारे साथ है. उन दलों में विश्वास की कमी हो रही है. उनके विधायकों का विश्वास उन पर नहीं है. कांग्रेस एक डूबता जहाज है. जो उसमें बैठेगा वो डूब जाएगा. राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि कोई हॉर्स ट्रेडिंग नहीं हुई है बल्कि कोई हॉर्स उनके यहां रहने को तैयार नहीं हैं. धीरे-धीरे सब बिछड़ेंगे बारी-बारी. एक दिन आएगा जब तेजस्वी यादव अकेले रह जाएंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

2

2