KBP Times

राज्यसभा चुनाव में NDA ने दिखाया दम, 11 में से 9 सीटें जीतीं, महागठबंधन की किरकिरी

Rajya Sabha Election 2026

Rajya Sabha Election 2026: देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों पर सोमवार को वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना 7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. क्योंकि इन राज्यों में जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे. जबकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा में वोटिंग हुई. बिहार में 5, हरियाणा में 2 और ओडिशा में 4 सीटों पर चुनाव हुए. बिहार की सभी पांच सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. ओडिशा की चार सीटों में से 3 एनडीए और 1 सीट बीजद उम्मीदवार ने जीती. वहीं हरियाणा में 2 सीटों में से एक पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई, जिसकी वजह से मतगणना 5 घंटे तक रुकी रही और इसके नतीजे देर रात आए.

बिहार में पांचों सीटों पर NDA का कब्जा
राज्यसभा चुनावों में सबसे ज्यादा ध्यान बिहार ने खींचा. यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार, रामनाथ ठाकुर एनडीए के उम्मीदवारों के रूप में चुनावी मैदान में थे. वहीं महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा. मतदान में सभी 202 विधायकों ने मतदान किया. नीतीश कुमार को 44 विधायकों ने वोट मिले, नितिन नवीन को भी 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ. जेडीयू के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले. वहीं बीजेपी उम्मीदवार शिवेश राम को 30 वोट मिले. दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले आरजेडी के एडी सिंह को हरा दिया. एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट किया. जबकि महागठबंधन की तरफ से सिर्फ 37 विधायकों ने ही वोट ड़ाला. जबकि जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, चार विधायक वोट करने के लिए नहीं पहुंचे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी

हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती
हरियाणा में राज्यसभा की दो में से एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव हार गए. कांग्रेस के 2 विधायकों ने क्रॉस वोट किया और कांग्रेस का एक वोट रद्द हो गया.

ओडिशा में 2 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
ओडिशा में बीजेपी के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और एनडीए समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत दर्ज की. चौथी सीट पर बीजू जनता दल के संत्रुप्ता मिश्रा ने जीत दर्ज की. बीजेडी के दत्तेश्रर होता को हार का सामना करना पड़ा. भुवनेश्रर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान बीजेडी और बीजेपी के विधायकों के बीच हाथापाई हुई.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2