KBP Times

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी

West Bengal Assembly Election 2026

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने आज सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से बीजेपी ने पार्टी नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी सीट से चुनाव लड़ती है और वर्तमान में भी इसी सीट से विधायक है. वहीं बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की फायरब्रांड महिला नेता अग्रिमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता राशबेहारी विधानसभा से चुनाव लड़ेगें.

बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से हराया था. तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाया था. हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने इस बार फिर ममता बनर्जी को घेरने के लिए शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट से उतारा है. भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की थी कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. 4 मई को वोटों की गिनती होगी.

बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:-

2 चरणों में होगी वोटिंग

BJP की पहली लिस्ट चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा के ठीक एक दिन बाद आई है. बता दें कि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीती थी. वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 77 सीटें ही जीत पाई थी. पिछली बार जहां राज्य में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई थी. वहीं इस बार चुनाव आयोग ने सिर्फ 2 चरणों में पूरे प्रदेश में वोटिंग कराने का फैसला लिया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2