KBP Times

Chaitra Navratri 2026: इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा नवरात्र का समय, करियर और धन में मिल सकते हैं बड़े मौके

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को राम नवमी के दिन समाप्त होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है और नवमी तिथि तक इसका पर्व चलता है। नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी मनाई जाती है। इसलिए चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की पूजा के साथ भगवान राम के स्मरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ज्योतिष के मुताबिक इस बार का चैत्र नवरात्र कुछ राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान इन राशियों के लोगों को करियर, धन और नए अवसरों के मामले में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

 मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह नवरात्र सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा मौका मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी आपके पक्ष में फैसला आने के संकेत मिल रहे हैं।

 कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा माना जा रहा है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है और उनके काम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कुछ लोगों को नया घर या वाहन खरीदने का अवसर भी मिल सकता है। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए भी नए अवसर बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन का असर, इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और स्थिरता बनी रह सकती है।

 मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने की संभावना बताई जा रही है। नए प्रोजेक्ट या काम से जुड़े अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है।

यह भी देखें : गैस की लाइन बनी मौ*त की कतार! सिलेंडर के इंतजार में 2 बुजुर्गों की मौ*त

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2