KBP Times

शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन का असर, इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

astrology

Religion and Astrology : शास्त्रों के अनुसार नवग्रह में से शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। यह एक राशि में करीब ढाई साल रहता हैं। इसी के कारण शनि का प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में लंबे समय तक रहता है। शनि निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि गुरु की राशि मीन और अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्र में विराजमान है। इस दौरान शनि की स्थिति में बदलाव होता रहेगा। मार्च के अंत में यानी 21 तारीख को नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन करने का भी असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

सिंह राशि

इस राशि में शनि अष्टम भाव में विराजमान है। अष्टम भाव को अचानक हानि, दुर्घटना, हानि और आयु से जुड़ा होता है। ऐसे में  नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ अस्त होने से इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से भी अच्छी खबर आ सकती है। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।

मेष राशि

इस राशि के बारहवें भाव में शनि विराजमान है।  के बारहवें भाव में होने के साथ-साथ शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में अस्त होने और नक्षत्र पद परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल मिल सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में किस्मत का भी साथ मिल सकता है, क्योंकि शनि की दृष्टि दूसरे, छठे और नौवें भाव में पड़ रही है। कर्ज से निजात मिलने के भी योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आज देवताओं की होली का दिन रंग पंचमी है, जाने मुहुर्त सहित पंचाग

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में जाना कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि चौथे भाव में अस्त अवस्था में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यापार से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती है। इस राशि में शनि की ढैया चल रही है। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत मिल सकती है। माता के सेहत पर धीरे-धीरे आराम मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपकी इच्छा अनुसार के अनुसार ट्रांसफर हो सकता है। शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं।

यह भी देखें : LPG गैस की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन | जयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2