Bharat Ratna Kanshi Ram: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं. यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई. इस मांग को लेकर पीएमओ को पत्र लिखा. राहुल गांधी की मांग पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कल राहुल गांधी ने जो कांशीराम जी के लिए भारत रत्न की मांग की है, उसमें जो महत्वपूर्ण तथ्य है वह यह है कि जगजीवन राम ने कांग्रेस क्यों छोड़ी? जगजीवन राम ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी बनाई थी.
“उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया”
निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने आगे कहा कि इस देश का एक और बंटवारा होने वाला था. उस वक्त दो ऐसे लोग थे जिन्होंने बंटवारा नहीं होने दिया एक डॉ. भीमराव अम्बेडकर और दूसरे बाबू जगजीवन राम थे. उन्होंने बाबू जगजीवन राम के बारे में तो कुछ नहीं कहा और 2014 से पहले उनकी सरकार थी तो उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?
यह भी पढ़ें: “भाजपा की सहूलियत के हिसाब ..” 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोलीं प्रियंका गांधी
“सत्ता के बाहर हैं तो नाटक क्यों कर रहे हैं”
उत्तर प्रदेश बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) ने राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पर कहा कि एक बात बताइए कि 2014 से बीजपी की सरकार है लेकिन इसके पहले तो कांग्रेस की ही सरकार थी. बहन जी और हम लोग तो लगातार मांग कर रहे हैं, तो 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तो इन्होंने भारत रत्न क्यों नहीं दिया. अब सत्ता के बाहर हैं तो नाटक क्यों कर रहे हैं. भाजपा सरकार को कांशीराम को भारत रत्न की उपाधि देनी चाहिए. उन्होंने ऐसा काम किया है कि उन्हें भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए.



