KBP Times

“भाजपा की सहूलियत के हिसाब ..” 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

Assembly Election 2026: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि जो तारीखें दी जाती है और जो चरण बनते हैं मुझे तो लगता है कि वह भाजपा की सहूलियत के हिसाब से बनते हैं. वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि चौंकाने वाली समय सारणी आई है. इससे स्पष्ट है कि जो भी भाजपा को सुविधाजनक हो कार्यक्रम को वैसे ही तय किया गया है.

संसद का सत्र जारी है. संसद सत्र को समाप्त करें ताकि लोग अपने राज्यों में पहुंच सके या फिर इस चुनाव चरण को संसद सत्र के बाद प्रारंभ करना चाहिए था. दूसरा बंगाल के बारे में, जहां छह, सात या आठ चरण में चुनाव होता था वहां अब दो चरण में चुनाव हो रहा है. मैं समझ सकता था कि 8 का 7 हो जाता या 6 चरण हो जाता लेकिन 8 का 2 चरण? चुनाव आयोग ने हमारे सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है.

अन्य विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा?
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि कम चरणों में चुनाव होना चाहिए और जल्द से जल्द चुनाव होने चाहिए. चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद जब सरकार कम समय में बनती है तो इससे जनता को समस्या नहीं होती और काम चलता रहता है. बहुत समय तक चुनाव चलता रहता है तो इसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ता है. बंगाल में 8 चरण से 2 चरणों में चुनाव होगा जिसका मैं स्वागत करती हूं लेकिन सवाल ये है कि लगभग 1 महीना लोगों को सरकार बनने के लिए इंतजार करना होगा. वहीं चार राज्यों और एक UT के चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई है लेकिन तबादले की कार्रवाई केवल पश्चिम बंगाल में हो रही है. वे(ममता बनर्जी) अपनी जगह से हटने वाली नहीं हैं. उनका जनता से जो जीता हुआ विश्वास है वही उन्हें फिर से सरकार बनाने का मौका देगा.

यह भी पढ़ें: “चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है…” सपा चीफ अखिलेश यादव ने साधा निशाना

“ये देश के लोकतंत्र की परीक्षा है”
NCP-SCP सांसद फौजिया खान ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि देश का बहुत बड़ृा हिस्सा चुनाव के लिए जा रहा है. मुझे लगता है कि ये देश के लोकतंत्र की परीक्षा है. आज चुनाव आयोग पर ही प्रश्न चिन्ह है. ऐसे हालात में चुनाव होना, चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वो सिद्ध करे कि लोग जो सोच रहे हैं वो ठीक नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि योग्य मतदाताओं को वोट देने का अधिकार रहे. जो योग्य मतदाता हैं उन्हें जाति या उनकी किसी अन्य पहचान पर आपत्ति जताए बिना वोट करने दिया जाए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2