KBP Times

B-Grade फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री में जरीन खान को झेलनी पड़ी आलोचना, एक्ट्रेस ने बताया अपना दर्द

Zareen Khan Controversy

Entertainment- एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में जरीन खान का नाम काफी चर्चा में रहता था। सलमान खान के साथ फिल्म वीर से डेब्यू करने के बाद उनकी तुलना अक्सर कैटरीना कैफ से की जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर कमजोर पड़ गया और अब वो हिंदी फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं। हाल ही में जरीन खान ने एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 करने के बाद इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें जज किया और नीचा दिखाने की कोशिश की।

हेट स्टोरी 3 के बाद शुरू हुई आलोचना

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जरीन ने बताया कि हेट स्टोरी 3 के बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उनके मुताबिक इंडस्ट्री के कुछ लोग यह कहने लगे कि वह एक्टिंग नहीं कर सकतीं इसलिए अब इस तरह की बोल्ड फिल्मों का सहारा ले रही हैं। जरीन ने कहा कि इस तरह की बातें सुनना उनके लिए काफी मुश्किल था।

अक्सर 2 को लेकर हुआ विवाद

जरीन खान ने फिल्म अक्सर 2 को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें पहले एक अलग तरह की कहानी सुनाई थी और भरोसा दिलाया था कि यह फिल्म हेट स्टोरी 3 जैसी नहीं होगी। लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो चीजें बदल गईं। जरीन के मुताबिक कई सीन अचानक बदल दिए गए और कई जगह किसिंग या बोल्ड सीन जोड़ दिए गए।

सेट पर बदल गई थी स्क्रिप्ट

एक्ट्रेस ने बताया कि कई सीन ऐसे थे जो अचानक किसिंग सीन या बोल्ड आउटफिट के साथ खत्म होते थे। जरीन ने इस पर डायरेक्टर से सवाल भी किया कि उन्हें पहले इस तरह की जानकारी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें बोल्ड सीन से दिक्कत नहीं थी लेकिन उन्हें पहले सही जानकारी मिलनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड का काला सच, नई एक्ट्रेसेस का जाल बिछा कर किया जाता है सौदा, अभिनेत्री तनुश्री की खरी-खरी

 प्रोड्यूसर की भी थी अलग मांग

जरीन के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर भी उनसे लगातार किसिंग और टॉपलेस सीन की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्होंने पहले भी बोल्ड फिल्में की थीं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए काफी असहज स्थिति थी क्योंकि उन्हें शुरुआत में ऐसी स्क्रिप्ट के बारे में नहीं बताया गया था।

यह भी देखें : महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा | कलेक्ट्री सर्किल जयपुर में जोरदार प्रदर्शन

 स्क्रीनिंग में भी नहीं मिला बुलावा

जरीन खान ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्हें इसकी स्क्रीनिंग में भी नहीं बुलाया गया। जबकि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम किया था एक्ट्रेस का कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें काफी निराश किया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

2

2