Sonam Wangchuk News: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर आज शनिवार को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट हटाने के बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से सोनम वांगचुक पर से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट हटाया था. मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जी की रिहाई का समाचार सुखद है, परंतु यह पूरा प्रकरण केंद्र की मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. यह कैसी विडंबना है? जो सोनम वांगचुक कभी प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों के समर्थक रहे, जब उन्होंने लद्दाख के हक और पर्यावरण की आवाज उठाई, तो उन्हें NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) जैसी कठोर धाराओं में बांधकर जोधपुर जेल भेज दिया गया.
“देश की जनता इस दोहरे मापदंड को देख रही है”
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति को कुछ माह पहले ‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’ बताकर जेल की सलाखों के पीछे डाला गया, उन्हें आज अचानक रिहा करने की बात आई यानी उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल. ऐसे में उनकी हिरासत के 170 दिनों का हिसाब कौन देगा? उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया था? क्या राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा अब भाजपा के राजनीतिक नफा-नुकसान से तय होगी? तानाशाही प्रवृत्ति से कानूनों का ऐसा ‘सुविधाजनक इस्तेमाल’ न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी गहरा आघात है. देश की जनता इस दोहरे मापदंड को देख रही है.
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जी की रिहाई का समाचार सुखद है, परंतु यह पूरा प्रकरण केंद्र की मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह कैसी विडंबना है? जो सोनम वांगचुक कभी प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों के समर्थक रहे, जब उन्होंने लद्दाख के हक और पर्यावरण की आवाज उठाई,…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 14, 2026 ;
यह भी पढ़ें: “बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा…” PM मोदी ने ममता बनर्जी की TMC सरकार पर बोला हमला
26 सितंबर 2025 को हुई थी वांगचुक की गिरफ्तारी
बता दें कि सोनम वांगचुक के अनशन के दौरान लेह में 24 सितंबर 2025 को हिंसा हुई थी. 2 दिन बाद 26 सितंबर को वांगचुक को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था. जिसके बाद उन्हें जोधपुर शिफ्ट कर दिया गया. 170 दिन बाद वांगचुक जोधपुर जेल में रहने के बाद आज बाहर निकले हैं. आज सुबह सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि उन्हें लेने के लिए जोधपुर पहुंची थीं.



