KBP Times

“बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा…” PM मोदी ने ममता बनर्जी की TMC सरकार पर बोला हमला

PM Narendra Modi

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज(14 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई व अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल के छह पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. वहीं प्रधानमंत्री ने कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इनसे जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई रफ्तार देंगे. इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लाखों लोगों का जीवन आसान होगा.

“बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है”
PM मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज देश में रेलवे को आधुनिक बनाने का तेज अभियान चल रहा है. हमारा यह संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस अभियान में पीछे न रहे इसलिए केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज विस्तार करने का प्रयास कर रही है. आज 6 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन के रूप में पुनर्विकास भी हुआ है. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, यह ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है. इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी और उसका नतीजा क्या हुआ, अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ. आज यहां से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है. बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिख चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है.

यह भी पढ़ें: “पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है…” मोगा पर AAP-कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

“बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा. अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा. कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को ‘चोर’ कहकर गाली दी है, असली चोर कौन है यह बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है. अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है. उन्होंने कहा कि आज भी इस विशाल सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए. आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर निकलवाए लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो- आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो. बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा.

“बंगाल का विकास नेक नीयत से होगा”
उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि अब बंगाल का विकास नेक नीयत से होगा, सही नीतियों से होगा, बंगाल में अभी हमारी सरकार नहीं है लेकिन फिर भी केंद्र सरकार के ज़रिए भाजपा बंगाल के विकास में लगी है. अभी हमने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार ने बंगाल के युवाओं को पलायन का अभिशाप दिया है. बंगाल के युवा प्रतिभा में सबसे आगे है, मेहनत में सबसे आगे है. लेकिन आज हालत क्या है? यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल रहा है. पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC, ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेबें भरते रहे और बंगाल में विकास कार्य ठप रहे. TMC सरकार में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं, भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं. अब समय आ गया है कि हालात बदलें.

“हिंदुओं को अपना वोटबैंक नहीं समझते”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC मां, माटी, मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी. आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है. घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी, माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है. बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा दिलवाया जा रहा है, इसका परिणाम आज सबके सामने है. बीते दशकों में बंगाल के ज्यादातर इलाकों में डेमोग्राफी बदल गई है, बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है. तुष्टीकरण का ऐसा खुला खेल, जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात होती है तो पूरी TMC उसका विरोध करती है. वे हिंदुओं को अपना वोटबैंक नहीं समझते इसलिए ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं ताकि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हट न जाएं.

जयपुर में चेटीचंड की धूम | भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर लगेगा विशाल सिंधु मेला | Sindhi Festival

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2